How To Make Potato Spinach Tikki: टिक्की एक बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है इसका नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। ये स्वाद में बेहद चटपटी होती है इसलिए टिक्की को लोग स्नैक में स्वाद लेकर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर लोग आलू की टिक्की खूब खाते हैं। हेल्थ कॉन्शियस लोग इसको खाने से परहेज करते हैं।
ऐसे में आज हम आपके लिए आलू-पालक टिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पालक बीटा कैरोटीन और विटामिन-सी जैेसे गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसके सेवन से वजन घटाने से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं आलू-पालक टिक्की बनाने की विधि-
आलू-पालक टिक्की बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 उबले हुए आलू
- 1 कटोरी बारीक कटा पालक
- स्वादनुसार नमक
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- स्वादनुसार मिर्च मसाला
- जरूरत अनुसार तेल
आलू-पालक टिक्की कैसे बनाएं? (How To Make Potato Spinach Tikki)
- आलू-पालक टिक्की को बनाने के लिए आप एक बाउल में उबले हुए आलू लेकर मैश कर लें।
- फिर आप इसमें पालक डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
- इसके बाद आप इसमें सारे मिर्च-मसालें, नमक और हरी मिर्च डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर मिक्चर बना लें।
- इसके बाद आप मिक्चर की छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और चपटा करके टिक्की बना लें।
- फिर आप एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद आप इस पर टिक्की रखकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
- अब आपकी स्वाद और पोषण से भरपूर आलू पालक की टिक्की बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको पसंदीदा हरी और लाल चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
51 mins agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
6 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
19 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
20 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
21 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines