Dahi-Aloo Sandwich Recipe In Hindi: सैंडविच एक ऐसा आहार है जिसको लोग नाश्ते के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। इसलिए सैंडविच की आपको कई वैराइटीज जैसे- आलू सैंडविच, खीरा सैंडविच, वेज सैंडविच या फ्रूट सैंडविच आदि। लेकिन क्या कभी आपने दही-आलू सैंडविच ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए दही-आलू सैंडविच बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। दही और आलू के कॉम्बिनेशन से बना ये सैंडविच आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखता है। इसलिए ये सैंडविच स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसको आप नाश्ते में बनाकर सुबह की हेल्दी शुरूआत कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं दही-आलू सैंडविच (Dahi-Aloo Sandwich Recipe) बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – हेल्थ कॉन्शियस लोग स्नैक में ट्राई करें पौष्टिकता से भरपूर मल्टीग्रेन क्रैकर, ये रही रेसिपी
दही-आलू सैंडविच बनाने की सामग्री-
- 1 ब्रेड स्लाइस
- 4 उबले आलू
- 1 कप दही
- 1/2 कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टीस्पून गरम मसाला
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार बटर
अभी पढ़ें – उम्र से 10 साल छोटी दिखाना चाहती हैं, तो फेस पर ऐसे लगाएं चावल का स्टार्च
दही-आलू सैंडविच बनाने की रेसिपी- (Dahi-Aloo Sandwich Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में उबले आलू छीलकर मैश कर लें।
- फिर आप इसमें काली मिर्च पाउडर, शिमला मिर्च, चाट मसाला और हरी मिर्च डालें।
- इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, दही और नमक डालें।
- फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप एक नॉन स्टिक तवे पर बटर लगाकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप तवे पर ब्रेड को रखकर सुनहरा होने तक सेंक लें।
- इसके बाद आप तैयार मिक्चर को ब्रेड पर रखकर दूसरी ब्रेड से कवर कर दें।
- अब आपके दही-आलू सैंडविच बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इनको कैचप या चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
4 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
4 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
6 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
20 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines