Dahi Wali Lauki: नवरात्रि उपवास के दौरान खाने पीने के ऑप्शन्स बहुत कम हो जाते हैं। इसलिए इस दौरान आपको कुछ ऐसा खाने-पीने की आवश्यकता होती है जिससे आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त हो सके।
ऐसे में आज हम आपके लिए दही वाली लौकी बनाने की विधि लेकर आए हैं। लौकी पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहतरीन होता है, साथ ही इससे एसिडिटी में भी छुटकारा मिलता है।
इतना ही नहीं लौकी के सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसलिए उपवास के दौरान दही वाली लौकी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं दही वाली लौकी (Dahi Wali Lauki) बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – How To Get Wrinkle Free Skin: रिंकल फ्री स्किन के लिए इस्तेमाल करें नीम की पत्तियां, जानें विधि
दही वाली लौकी बनाने का जरूरी सामान-
- लौकी
- हींग
- घी
- दही
- जीरा
- अदरक
- करी पत्ता
- सेंधा नमक
- हरी मिर्च
- लाल मिर्च पाउडर (ऑप्शनल)
दही वाली लौकी कैसे बनाएं? (How To Make Dahi Wali Lauki)
- दही वाली लौकी बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें।
- फिर आप लौकी को टुकड़ों में काटकर रख लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें लौकी के टुकड़ों को डालकर फ्राई कर लें और निकालकर रख लें।
- इसके बाद आप एक बार और कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
- फिर आप इसमें जीरा, हींग और करी पत्ता डालकर भून लें।
- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किया अदरक (ऑप्शनल) डालें।
- फिर आप इसमें दही डालकर चलाते हुए धीमी आंच पर मिलाते रहें।
- इसके बाद आप इसमें सेंधा नमक डालकर आंच धीमी पर 2 मिनट तक चलाते रहें।
- फिर आप इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर इसको उबाल आने तक पका लें।
- इसके बाद आप इसमें फ्राई की हुई लौकी और लाल मिर्च डालकर मिलाएं।
- फिर जब सब्जी अच्छी तरह से पक जाए तो आप गैस को बंद कर दें।
- अब आपकी व्रत के लिए दही वाली लौकी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको बारीक कटे हरे धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
3 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
16 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
20 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
23 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines