काली कड़ाही को साफ करने में नहीं होगी परेशानी, इन टिप्स से झटपट आएगी चमक.. वक्त भी लगेगा कम

Kali Kadhai Saaf Karne Ka Tarika: खाना बनाते वक्त कड़ाही जरूरत से ज्यादा काली पड़ जाती है. हालांकि, इसे साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन बेकिंग सोडा या नींबू का इस्तेमाल किया जाए तो कड़ाही को काफी हद तक साफ किया जा सकता है.

Kali Kadhai Saaf Karne Ka Tarika

काली कड़ाही को साफ करने के देसी नुस्खे- Image Credit- Freepik

Easy Tips To Clean Iron Kadai: कड़ाही में खाना आसानी से बन जाता है. इसमें बनाया गया खाना स्वाद में भी काफी अलग होता है. इसलिए ज्यादातर घरों में सूखी सब्जी बनाने के लिए कड़ाही का ही इस्तेमाल किया जाता है.लेकिन काली कड़ाही को साफ करना अक्सर मुश्किल काम लगता है. खासतौर पर जब तेल और मसाले की परतें उस पर जम जाती हैं. अगर आप भी कड़ाही के झंझट से परेशान हैं, तो अब चिंता न करें. हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिन्हें कड़ाही साफ करते वक्त फॉलो किया जा सकता है. ये हैक्स आपकी कड़ाही को फिर से चमका देंगे, वो भी बिना ज्यादा मेहनत और वक्त लगा

विज्ञापन

इन 4 टिप्स से साफ करें काली कड़ाही

पहला टिप

  • कड़ाही के काले हिस्से पर नींबू का रस निचोड़ें.
  • ऊपर से थोड़ा नमक छिड़क दें.
  •  इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें. 
  • अब स्क्रब या बर्तन धोने वाले ब्रश से रगड़ें. 
  • इससे तेल और कालापन दोनों निकल जाएंगे.

इसे भी पढ़ें- White Tiles Cleaning: सिर्फ 10 रुपये में व्हाइट टाइल्स पर आएगी शीशे जैसी चमक! अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन

दूसरा टिप 

  • एक बाउल में 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें.
  • इसमें थोड़ा सिरका मिलाकर पेस्ट बना लें.
  • इसे कड़ाही पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें. 
  • गुनगुने पानी से धोकर कड़ाही को साफ करें. 

तीसरा टिप

  • सबसे पहले कड़ाही को हल्का गर्म करें.
  • फिर इसमें कुछ बूंदें सरसों के तेल की डालें.
  • अब सूखे आटे से रगड़कर तेल को हटाएं.
  • इससे न सिर्फ दाग निकल जाएंगे बल्कि कड़ाही की चमक भी बरकरार रहेगी.

चौथा टिप

  • लकड़ी की राख को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं.
  • इससे कड़ाही को रगड़कर साफ करें.
  • इससे कड़ाही की चमक लौट आएगी.

इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: अब चावल में नहीं लगेंगे कीड़े, बस इन तरीकों से करें स्टोर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ