हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kitchen Tips: कामकाजी महिलाओं के लिए 5 मिनट वाली सुपर किचन ट्रिक्स

आज के समय में हर कोई ऐसा साथी चाहता है जो घर के कामों में मदद करे। अगर आप भी अपने किचन के काम को आसान और स्मार्ट तरीके से करना चाहते हैं तो आइए जानें कुछ ऐसी किचन टिप्स जिन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं।

विज्ञापन

Kitchen Tips: हर महिला के लिए रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह पूरे परिवार की सेहत और स्वाद का केंद्र होती है। लेकिन जब रोज की भागदौड़ और काम का बोझ बढ़ जाए तो किचन का काम अकेले संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स न केवल समय बचाते हैं, बल्कि खाना
पकाने को और भी मजेदार बना देते हैं।

आटा गूंधते समय चिपचिपाहट से पाएं छुटकारा

अगर आटा गूंधते समय आपके हाथों में चिपचिपाहट होती है, तो आटे में थोड़ा सा तेल मिला दें। इससे आटा एकदम मुलायम भी बनेगा और हाथों में नहीं चिपकेगा।

दाल को जल्दी पकाने की ट्रिक

दाल को जल्दी पकाने के लिए उसे पकाने से पहले 15–20 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगो दें। इससे दाल जल्दी गल जाएगी और गैस की भी बचत होगी।

विज्ञापन

ये भी पढे़ें- Cooking Tips: रोजाना की किचन झंझट से मिलेगी राहत, जब जानेंगे ये 5 टिप्स

अदरक-लहसुन पेस्ट को स्टोर करने का आसान तरीका

अदरक और लहसुन का पेस्ट एक बार में ज्यादा बनाकर बर्फ की ट्रे में भर दें और फ्रीजर में रख दें। जब भी जरूरत हो, एक-एक क्यूब निकालकर इस्तेमाल करें झंझट खत्म।

विज्ञापन

बासी रोटी को फिर से नरम बनाएं

Image Source Freepik

अगर रोटियां बासी हो गई हैं, तो उन्हें तवे पर हल्की आंच पर सेंकते समय ऊपर थोड़ा दूध छिड़कें और ढक दें। रोटी फिर से मुलायम और खाने लायक बन जाएगी।

सब्जी में ज्यादा नमक हो जाए तो अपनाएं ये तरीका

अगर कभी सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए, तो उसमें एक उबला हुआ आलू काटकर डाल दें। वह एक्स्ट्रा नमक सोख लेता है और स्वाद को बैलेंस कर देता है।

विज्ञापन

ये भी पढे़ें- Cooking Tips: रोजाना की किचन झंझट से मिलेगी राहत, जब जानेंगे ये 5 टिप्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola