Early Dinner Benefits: हम अपनी डाइट में क्या खाते हैं और किस समय खाते हैं, इसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। जिस तरह हमारी हेल्थ के लिए समय पर सोना और समय पर उठना जरूरी होता है। उसी तरह समय पर रात का खाना भी जरूरी होता है। बदलती लाइफस्टाइल और लेट नाइट वर्क और फन कल्चर के कारण खानपान की आदतें काफी बदल चुकी है। इसकी वजह से कई लोग रात को देर से खाना खाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाता है और साथ ही कई गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स जल्दी डिनर यानी की 8 बजे से पहले खाना खाने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि रात को जल्दी खाना खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
रात को जल्दी खाना खाने के फायदे
डाइजेशन सिस्टम होता है एक्टिव- दिन के समय डाइजेशन सिस्टम ज्यादा एक्टिव होकर काम करता है। फिर जैसे-जैसे शाम होती है, पेट और आंतों में एसिड और एंजाइम सिक्रीशन कम होने लगता है। यही कारण है कि रात में देर से डिनर करने से डाइजेशन सिस्टम इसे अच्छे से खाने को पचा नहीं पाता।
ये भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट अदरक और शहद का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
एसिडिटी से मिलती है राहत- रात को जल्दी खाना खाने से एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी की परेशानी दूर रहती है। साथ ही इन समस्याओं से परेशान लोगों के लिए समय पर रात का खाना बहुत जरूरी होता है।
डाइजेशन सिस्टम को मिलता है आराम- रात को जल्दी खाना खाने से रात भर के लिए डाइजेशन सिस्टम को आराम करने के लिए ज्यादा समय मिलता है।
वजन रहता है कंट्रोल- जल्दी डिनर करने से भूख कंट्रोल होती है, लेट नाइट स्नैकिंग और क्रेविंग नहीं होती है और शरीर अच्छे से कैलोरी बर्न कर पाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
नींद की क्वालिटी में सुधार- जब रात में शरीर और डाइजेशन सिस्टम खाने को पचाने के लिए मेहनत नहीं करते हैं, तो इससे शरीर को आराम मिलता है, जिससे सुकून भरी नींद आती है।
फास्टिंग में होती है आसानी- रात को जल्दी खाना खाने से 12 से 14 घंटे पेट को राहत तो मिलती ही है। साथ ही ये एक प्रकार की फास्टिंग हो जाती है। आमतौर पर फास्टिंग करना कठिन लग सकता है, लेकिन इस तरह जल्दी डिनर करके सोने से फास्टिंग का पता नहीं चलता है, जिससे ये फास्टिंग आसानी से हो जाती है।
ये भी पढ़ें- थकान और कमजोर याददाश्त, क्या यह सिर्फ विटामिन B-12 की कमी के संकेत हैं?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
12 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
14 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
14 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
19 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
20 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
21 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
21 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines