Winters में फट जाते हैं हाथ-पैर, अपनाएं दादी-नानी के 5 नुस्खे
Dry Skin Tips in Hindi: क्या आपके हाथ-पैर सर्दियों के मौसम में रूखे और बेजान हो जाते हैं, तो पुराने समय से चलते आ रहे इन उपायों को जरूर अपनाएं।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Dry Skin Tips in Hindi: सर्दियों में हमारी स्किन बहुत जल्दी ड्राई होने लगती है, जब भी हम पानी का कोई काम करते हैं और कुछ समय बाद अपने हाथों को देखते हैं तो हाथ सख्त, फटे और रूखे-सूखे हो जाते हैं, जिससे हाथों और पैरों पर अजीब महसूस होता है। उस समय हमें अपने हाथों को फेस पर टच करने का भी मन नहीं करता। सर्दियों में हाथों की स्किन और पैरों पर ड्राइनेस होने की समस्या नॉर्मल होती है। आइए जानते हैं इस समस्याओं से छुटकारा कैसे पा सकते हैं, जिसके लिए आगे कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए हैं जिन्हे आप आजमा सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में ज्यादा गर्म या ज्यादा ठंडे पानी का यूज न करें, ऐसा करने से आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होने लगती है और त्वचा बेजान और सख्त हो जाती है। इसलिए इस मौसम में आप नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें।
बादाम का तेल सर्दियों के मौसम में एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, इस बादाम के तेल को आप अपने शरीर के किसी भी अंग पर जैसे चेहरे, हाथों, पैरों पर लगा सकते हैं। इस तेल से आपकी स्किन बहुत सॉफ्ट हो जाएगी और पहले से अधिक चमकने लगेगी।
पहले के समय में जब स्किन ड्राई हो जाती थी, तो शहद और घी का ही यूज किया जाता था। सर्दियों के मौसम में अपनी स्किन को ड्राई होने से बचाने के लिए शहद और घी का लेप लगाने से आपको फायदा मिल सकता है। इस लेप को आपको सिर्फ 15 मिनट लगा कर रखना है और फिर धो लेना है उसके बाद अपनी त्वचा पर नारियल का तेल लगाएं और मसाज करें, जिससे आपकी स्किन पहले से अधिक मुलायम हो जाएगी।
सर्दियों में स्किन पर एलोवेरा लगाने से भी बहुत लाभ होते हैं। क्योंकि एलोवेरा में नेचुरल मॉइश्चराइजिंग होता है, जो हमारी स्किन को ड्राई नहीं होने देता और स्किन को सॉफ्ट और शाइनी बनाए रखने में मदद करता है। एलोवेरा के यूज से ड्राइनेस की समस्या से तो छुटकारा मिलता ही है लेकिन अगर स्किन पर कोई दाग-धब्बे है तो ये उस समस्या को खत्म करने में भी मदद करता है।
सरसों के तेल को तो पुराने समय से ही ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने का रामबाण कहा जाता है। इसे पहले भी लोग एक मॉइस्चराइजर के रूप में यूज करते थे। सर्दियों में सोने से पहले इसे स्किन पर लगाने से आपकी स्किन कभी नहीं फटेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: