Dry Skin Problem Solution: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई लोग त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान हैं। इस मौसम में आमतौर पर लोग ड्राई स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं। जबकि, कुछ स्किन पर जलन या सूखेपन की समस्या को दूर करने के उपाय अपनाते रहते हैं। मार्केट में इन सब तरह की समस्या से राहत देने के लिए कई कंपनियां तरह-तरह के प्रोडक्ट्स को दावे के साथ पेश करती हैं, जिनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। अगर आप भी सर्दियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान रहते हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे विंटर स्किन केयर टिप्स लेकर आए हैं जो आपकी त्वचा के रूखेपन पर दूर करने में मदद कर सकते हैं और आपकी स्किन मखमली हो जाएगी
एलोवेरा के फायदे
एलोवेरा के बहुत सारे फायदे है, चाहे वह त्वचा की बीमारी हो या या पेट की। एलोवेरा का इस्तेमाल कई बीमारियों से निजात पाने के लिए किया जाता है। एलोवेरा की पत्ती के अंदर से निकाला गया जेल का इस्तेमाल करके खुजली, सूखापन, लालिमा और सूजन को ठीक कर सकते हैं। इस नेचुरल उपाय का प्रयोग करके रूखी त्वचा की समस्याओं से निजत मिल सकता है।
ईवनिंग प्रिमरोज तेल
इवनिंग प्रिमरोज ऑयल (EPO) पौधे के फूलों के बीजों से बनाया जाता है। पौधो को पारंपरिक रूप से कई बिमारियों के इलाज में सदियों से इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। इवनिंग प्रिमरोज़ तेल त्वचा की रंगत निखारता है, और रूखेपन की समस्या से निपटने में मदद कर सकता है।
हल्दी है गुणकारी
हम सभी जनते हैं कि हल्दी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। हल्दी सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होती है और त्वचा की खुजली और शुष्कता को कम करने में मदद कर सकती है।
अलसी के बीज के बड़े फायदे
दैनिक आहार में पिसे हुए अलसी के बीज को शामिल करने से मुंहासे, एक्जिमा और सूखापन की समस्याओं से निपटने में मदद मिलती है।
विटामिन-ई भी कारगर
विटामिन ई एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो हमारी त्वचा को प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाता है। विटामिन ई के इतेमाल से भी रूखेपन की समस्या से निजात मिलता है।