Skin Care: अधिकतर लोग ड्रैगन फ्रूट खाते समय सिर्फ उसका गूदा (अंदर का हिस्सा) खाते हैं और उसका बाहरी छिलका फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फल का छिलका भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है? विशेषज्ञों के अनुसार, ड्रैगन फ्रूट की स्किन में कई तरह के पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए लाभकारी हो सकते हैं। अगर आप भी अब तक इसे बेकार समझकर फेंकते आ रहे हैं, तो अब समय है इसे थोड़ा ध्यान से देखने का। आइए जानते हैं कुछ खास फायदे जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे।
एंटी-एजिंग में मददगार
ड्रैगन फ्रूट की स्किन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां और बुढ़ापे के लक्षण देर से दिखाई देते हैं। इससे त्वचा जवान और चमकदार बनी रहती है।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग
एक्सपर्ट के मुताबिक इसकी स्किन में विटामिन C की मात्रा अच्छी होती है, जो चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करता है। आप चाहें तो इसका पेस्ट बनाकर फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मुंहासों से राहत
ड्रैगन फ्रूट की स्किन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा से गंदगी हटाकर पिंपल्स और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखता है।
सनबर्न में आराम
अगर आपकी त्वचा धूप में जल गई है, तो इसका छिलका ठंडक देने और जलन कम करने में मदद कर सकता है। इसका जेल या पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाने से ठंडक मिलती है।
ये भी पढ़ें- Skin Care: ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे आसान तरीका, एक्सपर्ट से जानिए सिर्फ 2 मिनट में
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
10 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines