Skin Care: आजकल लोग सुंदर, कोमल और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं। इसके लिए वे अपने खानपान से लेकर स्किन केयर तक का पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सुंदर त्वचा तो चाहते हैं लेकिन उसके लिए कुछ करते नहीं हैं। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में ग्लोइंग स्किन पाना एक मुश्किल काम हो गया है। जिसके चलते लोग अपनी स्किन का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। कुछ लोग भारी मेकअप के बाद बस एक बार फेसवॉश करते हैं और उन्हें लगता है कि उनकी त्वचा पूरी तरह से साफ हो गई है। क्या आप भी इन्हीं में से एक हैं? तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सिर्फ एक बार फेसवॉश करने से आपकी त्वचा गहराई से साफ क्यों नहीं होती। साथ ही जानिए एक आसान तरीका जिससे आप डबल डीप क्लींजिंग कर सकते हैं।
कच्चे दूध से करें त्वचा की गहराई से सफाई
एक्सपर्ट्स के अनुसार सिर्फ महंगे और सही मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं होता, बल्कि त्वचा को अंदर से डबल क्लीन करना भी बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आपको सिर्फ कच्चा दूध और कॉटन पैड की जरूरत होगी। डबल डीप क्लींजिंग से स्किन में मौजूद ऑयल और वॉटर बेस्ड गंदगी दोनों को हटाया जा सकता है। साथ ही यह स्किन का pH लेवल भी मेंटेन करता है।
ये भी पढे़ं- Skin Care: ब्यूटी एक्सपर्ट भी करते हैं इस्तेमाल, जानिए 4 चीजों से बना ये ग्लोइंग स्किन स्क्रब
इस तरह करें त्वचा की डबल डीप क्लींजिंग
- सबसे पहले फेसवॉश से चेहरे को अच्छी तरह साफ करें।
- फिर कॉटन पैड में ठंडा कच्चा दूध लें और पूरे चेहरे को अच्छे से साफ करें।
- 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- अंत में अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइश्चराइजर लगाएं।
अगर आप इस उपाय को रोजाना अपनाते हैं तो यह न केवल आपको ग्लोइंग स्किन देगा बल्कि त्वचा को गहराई से साफ करके उसमें नैचुरल चमक भी लौटाएगा।
ये भी पढे़ं- Skin Care: ड्रैगन फ्रूट का छिलका फेंकना बंद करें, स्किन के लिए है चमत्कारी
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 hr agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
5 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
6 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
20 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
21 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
21 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines