Doodh Kharab Hone Se Kaise Bachaye: गर्मियों में दूध को लेकर लोगों के बीच एक चिंता हमेशा बनी रहती है कि कहीं दूध फट न जाए. इसके लिए वह कई दुकानों पर जाते हैं और ताजा दूध देखकर लाते हैं, लेकिन डेट सही होने के बावजूद दूध फट जाता है, जिस कारण न सिर्फ पैसा बर्बाद होता है बल्कि वापस करने पर भी चिक-चिक का सामना करना पड़ता है. हालांकि, मार्केट से दूध का पैकेट लाने के बाद अगर कोई आसान टिप्स को अपना लिया जाए, तो दूध फटने जैसी समस्या से राहत पाया जा सकता है, आइए जानते हैं गर्मियों के मौसम में दूध को कैसे फटने से बचाया जा सकता है?
यह भी पढ़ें: मौसम बदलते ही डल हो जाती है स्किन? इन टिप्स से पाएं दिन-रात निखार
दूध खरीदकर लाने के बाद तुरंत ठंडा करें
जब भी आप बाजार से दूध लेकर आएं, तो उसे किचन काउंटर पर ज्यादा देर तक न रखें. गर्म मौसम में थोड़ी देर बाहर रहने से ही दूध में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगते हैं. इसलिए दूध का पैकेट लाने के बाद उसे तुरंत ठंडे पानी से धो लें और फिर जल्द से जल्द उबालने के लिए रख दें. ऐसा करने से दूध ज्यादा सुरक्षित रहता है.
दूध उबालने का सही तरीका अक्सर लोग नहीं जानते
दूध को सिर्फ एक बार उबालना ही काफी नहीं होता. जब दूध में उबाल आ जाए, तो गैस की आंच धीमी कर दें और उसे 2-3 मिनट तक हल्की आंच पर उबलने दें. इससे दूध में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और दूध ज्यादा समय तक खराब नहीं होता. साथ ही, उबालते समय दूध को चम्मच से हल्का चलाते रहना भी जरूरी होता है.
दूध को ठंडा करते वक्त सबसे आम गलती
कई लोग गर्म दूध को सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. इससे फ्रिज का तापमान भी प्रभावित होता है और दूध खराब होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए दूध को पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें. इसके बाद ही उसे फ्रिज में रखें.
दूध रखने वाले बर्तन की सफाई रखें खास
दूध फटने की एक वजह गंदा या ठीक से साफ न किया गया बर्तन भी हो सकता है. इसलिए जिस बर्तन में दूध रखना हो, उसे अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सूखा लें. साफ बर्तन और सही स्टोरेज से दूध लंबे समय तक ताजा बना रहता है.
यह भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा जवां, महिलाएं आज से ही खाना शुरू कर दें ये 7 एंटी-एजिंग फूड्स
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
8 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
12 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
13 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
15 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
16 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
19 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines