अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि जब भी वह जींस पहनते हैं, उनके जांघें चलते वक्त छिलने लग जाती है. इससे न सिर्फ जींस पहनने से मन हट जाता है, बल्कि ठीक से चला नहीं जाता और तेज जलन भी महसूस होती है. यह समस्या आम है, लेकिन काफी परेशान भी कर देती है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स को अगर अपनाया जाए, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं कैसे आप आराम से जींस पहन कर घूम सकते हैं?
यह भी पढ़ें: Aparajita Flower Toner: स्किन के लिए वरदान है अपराजिता का फूल, घर पर ऐसे बनाएं फेस
गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशान करती है ये समस्या
इस समस्या को मेडिकल भाषा में चफिंग कहते हैं. गर्मियों में ये ज्यादा देखने को मिलती है. दरअसल, गर्मियों में या उमस वाले मौसम में कई लोगों को जींस पहनकर चलने, दौड़ने या ज्यादा एक्टिव रहने के कारण दोनों जांघों के बीच की त्वचा छिलने लगती है. कई बार कपड़ों की रगड़, पसीना और त्वचा के आपस में घर्षण की वजह से जांघों के बीच लालिमा, जलन और खुजली होने लगती है और यह समस्या पैदा हो जाती है. हालांकि, इस समस्या से कुछ आसान टिप्स की मदद से राहत पाया जा सकता है.
कैसे इस समस्या से पाएं राहत?
अगर आप जांघों की छिलने की इस समस्या से परेशान है, तो सबसे पहले आप उस कार्य को रोके जिस कारण ये रगड़ पैदा हो रही है. यानी कि अगर एक्सरसाइज के कारण रगड़ पैदा हो रही है, तो कुछ वक्त के लिए उसे रोक दें, या फिर दौड़ने के कारण हो रही है, तो आराम से चले या फिर कुछ दिनों के लिए जींस के बजाय साफ और आरामदायक कपड़े पहने, जो स्किन पर रगड़ पैदा न करें. बेहतर रहेगा कि आप नमी को कंट्रोल करने वाले कपड़े यानी ऐसे फैब्रिक वाले कपड़े पहने जो नमी को सोख लें. इस हिस्से को साफ और सूखा रखना जरूरी है, तभी जाकर आपकी यह समस्या कम हो सकती है.
ऐसे मिलेगी राहत
आपको चाहिए की आप हल्के साबुन और साफ पानी की मदद से जांघों के बीच वाले हिस्से, जहां पर रगड़ हो रही है, उसे साफ करें और सुखाएं. इसके बाद एलोवेरा जेल या थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली को रगड़ वाली जगह पर लगाएं. ऐसा करने से स्किन को आराम मिलेगा और स्किन और कपड़े के बीच घर्षण को कंट्रोल करने में मदद करेगा. हालांकि, अगर दर्द, सूजन या घाव बढ़ रहा हो तो खुद से इलाज करते रहने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें.
करें ये काम दोबारा कभी नहीं होगी परेशानी
चफिंग की समस्या से हमेशा के लिए राहत पाने का सबसे सही तरीका ये है कि आप सही फिटिंग वाली जींस पहनें. ज्यादा टाइट और ज्यादा ढीली जींस पहनने से यह समस्या हो सकती है. इसके अलावा, कपड़े के फैब्रिक का चुनाव भी जरूरी है. नमी सोखने वाले कपड़े इस्तेमाल में ले और साथ ही, अगर एक्सरसाइज के दौरान रगड़ पैदा हो रही है, तो एंटी-चफिंग प्रोडक्ट जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Lunch Bag Care: गंदे और बदबूदार लंच बैग को बिना पानी ऐसे करें साफ, मिनटों में हो जाएगा फ्रेश
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
10 hrs agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
14 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
18 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
20 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines