How To Make Apple Peel Chutney: सेब एक ऐसा फल है जोकि पानी, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे गुणों का भंडार होता है इसलिए हेल्थ चिकित्सक आपको रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब ही नहीं सेब के छिलकों की मदद से कई स्वादिष्ट डिश बनाकर खाई जा सकती हैं। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए सेब के छिलकों की चटनी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
एप्पल पील चटनी स्वाद में खट्टी-मीठी लगती है। इनको आप केवल 5 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं सेब के छिलकों की चटनी (How To Make Apple Peel Chutney) बनाने की विधि-
सेब के छिलके की चटनी बनाने की सामग्री-
- सेब 1 कटा हुआ
- छिलके 1 कप
- तेल 1 चम्मच
- राई 1/2 छोटा चम्मच
- अदरक 1 इंच
- दालचीनी 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च 2-3 बारीक कुटी
- नींबू का रस 1 चम्मच
- चीनी 1 चम्मच
- जायफल 1/2 छोटा चम्मच
- सिरका 1 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- आवश्यकतानुसार पानी
सेब के छिलके की चटनी कैसे बनाएं? (How To Make Apple Peel Chutney)
- सेब के छिलके की चटनी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालें।
- फिर जब तेल गर्म हो जाए तो आप इसमें राई और अदरक डालकर चटकाएं।
- इसके बाद आप इसमें सेब के टुकड़े और छिलके डालेंष
- फिर आप इसमें काली मिर्च, दालचीनी पाउडर, जायफल और नमक डालें।
- इसके बाद आप इन सारी चीजों को मिलाकर करीब 5-7 मिनट ढककर पकाएं।
- फिर जब ये मिक्चर पककर थोड़ा नरम हो जाए तो आप इसे मैश कर लें।
- इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च, नींबू का रस और चीनी डालकर करीब 1 मिनट तक पकाएं।
- फिर आप इसको तोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद आप इस मिक्चर को मिक्सी में डालकर बस 1 बार पीसें।
- अब आपकी खट्टी-मीठी सेब के छिलकों की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
संबंधित खबरें
पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
31 mins agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
4 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
18 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
19 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
21 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
22 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines