Face Icing Side Effects: गर्मी या थकान के कारण अक्सर लोग चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ लेते हैं ताकि त्वचा ठंडी और तरोताजा महसूस हो। आजकल सोशल मीडिया पर भी आइस फेशियल या बर्फ से चेहरे की मसाज का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीधे बर्फ का इस्तेमाल आपकी त्वचा को कितना नुकसान पहुंचा सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स से कि सीधे बर्फ को चेहरे पर रगड़ने से त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है।
त्वचा पर सीधे बर्फ न लगाएं
ऐसे कई लोग हैं जो सीधे बर्फ का चेहरे पर उपयोग करने लगते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और आपकी त्वचा काफी सेंसिटिव है तो सावधान हो जाएं। सीधे बर्फ रगड़ना आपकी स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे स्किन में जलन, खुजली या रेडनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
टूट सकती हैं त्वचा की छोटी रक्त नलिकाएं
सीधे त्वचा पर बर्फ रगड़ने से त्वचा की छोटी रक्त नलिकाओं (कैपिलरीज) को नुकसान पहुंच सकता है जिससे चेहरे पर लाल निशान या टूटे हुए कोशिकाएं दिखाई देने लगती हैं। इसके साथ ही चेहरा भी खराब दिखने लगता है।
स्किन को कर सकता है ड्राई और समय से पहले बूढ़ा
अगर लगातार कुछ दिनों तक त्वचा पर सीधे बर्फ लगाई जाती है तो इससे स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे चेहरा रुखा हो जाता है। इससे समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखाई देने लगती हैं।
ऑयली स्किन के लिए उल्टा असर कर सकता है
ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी त्वचा ऑयली होती है। ये लोग सोचते हैं कि बर्फ लगाने से चेहरे का तेल कम हो जाएगा लेकिन असल में यह त्वचा की ऑयल ग्रंथियों को ज्यादा एक्टिव कर सकता है जिससे पिंपल्स और ब्रेकआउट्स बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही चेहरा सुंदर की जगह खराब लगने लगता है।
हमेशा कपड़े या टिशू में लपेटकर करें इस्तेमाल
अगर आप फेस आइसिंग करना चाहते हैं तो इसे सावधानी से करें। बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाकर किसी साफ कपड़े या टिशू में लपेटकर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे ठंडक का फायदा मिलेगा लेकिन त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें- Homemade DIY Face Scrub: बिना खर्च के मिलेगी ग्लोइंग स्किन, हफ्ते में दो बार लगा लें ये ये DIY स्क्रब
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines