हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Skin Care: चाहते हैं सुंदर और ग्लोइंग त्वचा? अपनाएं एक्सपर्ट के बताए हुए ये सिरम

Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। इसके साथ ही कुछ तो ऐसे हैं जो केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट डॉक्टर हंसा के बताए हुए तीन फेस सिरम जो कि आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं।

विज्ञापन

Skin Care: आज के समय में हर कोई अपनी त्वचा को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहता है। कोई अपनी सेंसिटिव स्किन के चलते त्वचा पर कुछ नहीं लगता तो दूसरी तरफ कुछ तो अपनी स्किन को केमिकल से ही डैमेज कर देते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फेस सिरम हमारी त्वचा के लिए कितना जरूरी है? अगर नहीं तो बता दें कि फेस सिरम हमारी त्वचा को और अच्छी तरह से निखारने में काफी मदद करता है। मार्केट में ऐसे बहुत से केमिकल प्रोडक्ट्स हैं जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद नहीं हैं। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट हंसा के मुताबिक आप घर पर ही आराम से कैसे DIY फेस सिरम बना सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं।

विटामिन C सिरम

एक्सपर्ट के अनुसार, इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसके बाद आप इसमें नींबू का रस डालें, अब कुछ ड्रॉप गुलाब जल की डालें और ऑरेंज पील पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। बस, आप इसे एक बोतल में स्टोर करें और रोज़ाना रात में इसे अपनी त्वचा को साफ करने के बाद लगाएं।

ये भी पढ़ें- Skin Care: चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, डैमेज कर सकती हैं आपकी स्किन

विज्ञापन

कोलेजन बूस्टिंग सिरम

एक्सपर्ट हंसा के मुताबिक, इस सिरम को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच फ्लैक्सीटीड्स को गर्म पानी में भिगोकर रखें। जब इसका जेल आ जाए, तो आप इसमें विटामिन E या बादाम का ऑयल डाल सकते हैं। बस इस तरह से आपका सिरम तैयार हो जाएगा।ॉ

एंटी एजिंग सिरम

इस एंटी एजिंग सिरम को बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 चम्मच जोजोबा ऑयल लें, फिर इसे अच्छे से मिक्स करके अपनी त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने दें। फिर अपनी स्किन को अच्छे से साफ कर लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Skin Care: आपकी स्किन को चुपचाप बर्बाद कर रही हैं ये आदतें, जानिए कैसे

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola