Diy Lips Care: हर कोई अपने होंठ गुलाबी और हेल्दी रखना पसंद करते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा होता है। घरेलू उपाय आपके लिप्स को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखने में मदद करता और कई तरह की समस्याओं को भी दूर करता है। लिप्स के काले होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि जेनेटिक्स, स्मोकिंग, डिहाइड्रेशन और धूप में रहना। मुलायम, गुलाबी और हेल्दी होंठ पाने के लिए महंगे लिप ट्रीटमेंट की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है। कई DIY घरेलू उपचार काले होंठों को हल्का करने और चमकदार, गुलाबी सेड देने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इसके लिए किन-किन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं?
नींबू और शहद का लिप मास्क
नींबू और शहद का लिप मास्क का इस्तेमाल होठों पर चमकदार, गुलाबी और हेल्दी लुक देने में मदद करता है। नींबू का रस पिगमेंटेशन को हल्का करने के लिए जाना जाता है जबकि शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है। ये होंठों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए। खीरा और नींबू के रस की कुछ बूंदें और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे होठों पर लगाएं और 10 मिनट रखने के बाद धो लें। इस मास्क का इस्तेमाल आप हर रोज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
खीरे और एलोवेरा लिप का मास्क
खीरे में विटामिन और मिनरल्स की मौजूद होते हैं, जो होंठों को चमकदार और हाइड्रेट करने में मदद करती है। वहीं एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो होंठों को पोषण देने में मदद करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप खीरे के छोटे-छोटे टुकड़ों को पीसकर और एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस मास्क को होंठों पर लगाएं। इस 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद धो लें।
चुकंदर और शहद लिप का मास्क
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर होंठों की गुलाबीपन को बढ़ाने में मदद करता है, क्योंकि यह पिगमेंटेशन को कम करता है। वहीं शहद होठों की नमी को बनाए रखता है। साथ ही ये लिप्स को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर के पेस्ट को शहद के साथ मिलाकएं। इसके बाद इस मास्क को होंठों पर लगाएं। अब इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गर्म पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
9 mins agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 hr agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
3 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
4 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
18 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
20 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
21 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
23 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
23 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines