Skin Care: किचन में रखी ये चीज बना देगी आपकी स्किन को ग्लोइंग, ब्यूटी पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

DIY Face Mask: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि किचन में रखी किस एक चीज से आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं

DIY face mask

किचन में मौजूद इस नुस्खे से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन. Image Source Freepik

Homemade Face Mask: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन न सिर्फ सुंदर बल्कि ग्लोइंग और बेदाग भी दिखे इसके लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फेशियल्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि खूबसूरत और निखरी त्वचा का राज आपके घर की किचन में ही छिपा है? जी हां, रोजमर्रा की एक साधारण सी चीज, जिसे आप अक्सर इस्तेमाल करते हैं, आपकी त्वचा को दे सकती है नेचुरल ग्लो और निखार तो आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी एक चीज है जो आपके चेहरे की रंगत को पल भर में बदल सकती है

विज्ञापन

होममेड ग्लोइंग मास्क | Homemade Glowing Mask

कॉफी और चीनी से बनाएं मास्क

अगर आप सुंदर और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, साथ ही कई उपायों को फॉलो कर चुके हैं लेकिन खास असर नहीं दिख रहा है, तो आपको बता दें कि कॉफी जो बहुत से लोगों को पसंद आती है, न सिर्फ टेस्ट और मूड को सही करने में काम आती है बल्कि आपकी स्किन के लिए भी वरदान से कम नहीं है कॉफी के इस मास्क को आसानी से बनाने के लिए एक चम्मच कॉफी और एक चम्मच चीनी की जरूरत होगी अब आप जिस तरह कॉफी बनाते समय उसे मिलाते हैं जिससे झाग उत्पन्न होता है, वैसे ही कॉफी को बीट करें बस इसको अपनी त्वचा पर लगाएं

विज्ञापन

मास्क लगाने का तरीका

इस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले आप अपनी स्किन को अच्छे से साफ कर लें इसके बाद आप कॉफी बीट को अपनी स्किन पर अच्छे से लगाएं अब इसको त्वचा पर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें जैसे ही कॉफी का झाग आपकी स्किन में अब्जॉर्ब हो जाए, आप इसको हल्के हाथों से मसाज करके साफ करें फिर हल्के ठंडे पानी से अपनी स्किन को वॉश कर लें

विज्ञापन

आप इस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार आजमा सकते हैं यह आपकी स्किन को काफी ज्यादा लाभ पहुंचा सकता है और आपको ग्लोइंग स्किन दिलाने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ