Diwali 2023 Recipe : स्वादिष्ट और लजीज मलाई लड्डू बनाकर अपनी दिवाली को बनाएं खास

Diwali 2023 Recipe : आज हम आपके लिए मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाने में थोड़ा सा समय लगता है। ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज होते हैं। साथ ही इससे आपके रिश्ते में भी मिठास घुल जाएगी

Malai Laddu , How TO Make Malai laddu

Diwali 2023 Recipe : 12 नवम्बर को दिवाली का त्योहार मनाया जाने वाला है। अगर आप अपने घर में परिवार वालों को कुछ मीठे में खिलाना चाहते हैं तो मलाई लड्डू बनाकर खा सकते हैं और खिला सकते हैं।

विज्ञापन

आज हम आपके लिए मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे बनाने में थोड़ा सा समय लगता है। ये लड्डू खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज होते हैं। साथ ही इससे आपके रिश्ते में भी मिठास घुल जाएगी। बता दें कि 12 नवम्बर को दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने घर में परिवार वालों को कुछ मीठे में खिलाना चाहते हैं तो इसको बनाकर आप कई दिनों तक स्टोर करके खा सकते हैं, तो चलिए अब जानते हैं मलाई लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

विज्ञापन

मलाई लड्डू बनाने की सामग्री

दूध – 2 लीटर
घी – दो बड़े चम्मच
नींबू रस -2 चम्मच
इलायची पाउडर-1/2 चम्मच
चीनी -स्वादानुसार
मिल्क पाउडर – 3/4 कप
कंडेन्स्ड मिल्क – 3/4 कप
मलाई -1/4 कप

विज्ञापन

मलाई लड्डू बनाने की विधि

मलाई लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप दूध निकालकर अलग रख लें। नींबू के रस से इस दूध को फाड़कर पनीर बना लें। इसके बाद आप इस पनीर को एक मलमल के कपड़े में रख कर अलग कर लें। एक बर्तन में दूध, क्रीम और घी डालें और गाढ़ा होने तक चलाते हुए कम आंच पर पकाएं।

फिर आप इसमें पनीर, मिल्क पाउडर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए मिलाएं। फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला दें। आप तैयार मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इस मिक्चर के गोल-गोल लड्डू बना लें। अब आपके स्वादिष्ट मलाई लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी देखें –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ