Diwali Snacks Recipe Ideas: दिवाली का त्योहार रौशनी, खुशियों और स्वाद से भरपूर होता है. इस खास मौके पर घरों में मिठाइयों के साथ-साथ कई तरह के चटपटे स्नैक्स भी तैयार किए जाते हैं, जो त्योहार की रौनक को दोगुना कर देते हैं. अगर आप भी इस बार कुछ नया और लाजवाब ट्राय करना चाह रही हैं, तो यह मौका है कुछ खास और स्वादिष्ट स्नैक्स (Taste Snacks) को अपनी रसोई में शामिल करने का. आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और टेस्टी स्नैक्स रेसिपीज के बारे में, जिन्हें आप दिवाली पर बना सकती हैं और अपने घर आए मेहमानों को स्वाद चखा सकती हैं.
दिवाली स्नेक्स रेसिपी | Diwali Snacks Recipe
मसाला मठरी
छोटी दिवाली पर मठरी बनाना लगभग हर घर की परंपरा है. इसे आप सादा या मसालेदार तरीके से बना सकती हैं. अजवाइन, काली मिर्च और कसूरी मेथी डालकर मसाला मठरी को और भी टेस्टी बनाया जा सकता है. इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और मेहमानों को गरम चाय के साथ परोसें.
चिवड़ा मिक्स
पोहा, मूंगफली, सूखे नारियल के टुकड़े और नमकीन मसालों से बना चिवड़ा मिक्स हल्का और टेस्टी होता है. इसे पहले से बनाकर रख सकती हैं और जब भी कोई आए, झटपट परोस सकती हैं. यह हेल्दी और लो ऑयल स्नैक है, जो सभी को पसंद आता है.
ये भी पढे़ं- Diwali 2025: दिवाली के लिए इस तरह सजाएं दीया, नहीं पड़ेगी महंगे डेकोरेटिव दीये खरीदने की जरूरत
पनीर टिक्का
अगर कुछ गर्मा-गर्म और झटपट बनने वाला स्नैक चाहिए तो पनीर टिक्का परफेक्ट ऑप्शन है. दही, मसाले और शिमला मिर्च के साथ मैरीनेट करके अवन या तंदूर में सेक लें. चाहें तो साटे स्टिक में लगाकर स्टाइलिश तरीके से सर्व करें.
आलू चाट
छोटी दिवाली की शाम को अगर कुछ ताज़ा और तीखा परोसना हो, तो आलू चाट बेस्ट है. उबले हुए आलू को फ्राई करें और उसमें प्याज़, हरी मिर्च, चाट मसाला, नींबू और हरी चटनी मिलाएं. यह स्नैक हर उम्र के लोगों को खूब भाता है.
शकरपारे
खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए? शकरपारे एक ट्रेडिशनल मीठा स्नैक है जिसे आप छोटी दिवाली के दिन बना सकती हैं. मैदे से बनी इन छोटी-छोटी कुरकुरी बाइट्स को चीनी की चाशनी में डुबोकर तैयार किया जाता है. ये बच्चों और बड़ों सभी को बहुत पसंद आते हैं.
ये भी पढे़ं- Baby Names: लक्ष्मी के रूप में आई है बेटी? दिवाली पर रखें ये नाम जो हों शुभ और खास
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
3 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
5 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
20 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
23 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines