हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali Mehndi Designs: दिवाली पर लगाएं मेहंदी के ये सिंपल और सुंदर डिजाइन, हाथों की खूबसूरती पर लग जाएंगे चारचांद

Diwali Mehndi Designs Latest: मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन देखने में सुंदर भी हैं और बेहद सिंपल भी. इन्हें लगाएंगी तो लोग आ-आकर पूछेंगे कहां से लगवाई है.

विज्ञापन
Festive Mehndi Designs: दिवाली पर इन मेहंदी डिजाइन से सजाएं हाथ.

Diwali Mehndi 2025: दीपावली के दिनों में लड़कियों को सजना-संवरना बेहद अच्छा लगता है. स्टाइलिश आउटफिट्स, सुंदर मेकअप और ट्रेंडिग जूलरी तो लड़कियां कैरी करती ही हैं लेकिन हाथों पर लेटेस्ट मेहंदी (Latest Mehndi) भी लगी हो तो पूरे लुक पर चार-चांद लग जाते हैं. यहां आपके लिए दिवाली पर लगाने के लिए ऐसे ही कुछ कमाल के मेहंदी डिजाइन (Unique Mehendi Designs) दिए गए हैं जो आपके हाथों पर रचेंगे तो बेहद खूबसूरत लगेंगे. लोग आ-आकर पूछेंगे कि कहां से लगवाई इतनी खूबसूरत मेहंदी.

दिवाली के लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन | Latest Mehndi Designs For Diwali

दिवाली पर हाथों पर यह खूबसूरत मेहंदी लगाई जा सकती है. एक जैसे डिजाइन की मेहंदी दोनों हाथों पर लगाई जाए तो हाथों की सुंदरता कई ज्यादा बढ़ जाती है.

मेहंदी का ये डिजाइन भी बेहद खूबसूरत है. इस लेटेस्ट और यूनिक डिजाइन को आप भी हाथों पर लगा सकती हैं. रचने के बाद इसका डिजाइन खिलकर दिखता है.

विज्ञापन

यूनिक और मिनिमल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस डिजाइन पर नजर डालिए. इसे लगाना आसान भी है और यह देखने में बेहद मॉडर्न भी लगती है.

अगर आप हाथ भरकर नहीं लगाना चाहती हैं तो इस मेहंदी को देखिए. इस मेहंदी का डिजाइन सिंपल (Simple Mehndi Design) भी है और बेहद खूबसूरत भी.

विज्ञापन

दोनों हाथों पर इस तरह से भी मेहंदी लगाई जा सकती है. मेहंदी का यह डिजाइन यूनिक भी है और खूबसूरत भी. इस फ्लोरल मेहंदी को देखकर कोई तारीफ ना करे ऐसा हो ही नहीं सकता.

दिवाली पर हाथों पर बेल का डिजाइन भी लगाया जा सकता है. यह मेहंदी का काफी क्लासिक डिजाइन है जो हमेशा से लगाया जाता रहा है और बेहद सुंदर भी लगता है.

विज्ञापन

मेहंदी का यह यूनिक सा डिजाइन आप भी लगा सकती हैं. इस डिजाइन को लगाना कठिन दिख सकता है लेकिन असल में बिल्कुल मुश्किल नहीं है. बस कमल के फूल बनाने में आपको थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ सकती है.

हाथ-पैर दोनों पर कुछ यूनिक सा लगाना चाहती हैं तो मेहंदी का यह डिजाइन आपके लिए अच्छा है. यह मेहंदी का लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइन (Trendy Mehndi Design) है.

विज्ञापन

कलाई पर हाथी वाला मेहंदी का यह डिजाइन बेहद खूबसूरत है. इस मेहंदी को बेहद बारीकी से लगाया गया है और यह सुंदर तो इतनी है कि नजर हटाए नहीं हटती.

इस खूबसूरत मेहंदी के भी क्या कहने. कमल के फूल वाली यह मेहंदी (Lotus Mehndi Design) खुद भी लगा सकती हैं और किसी से लगवा भी सकती हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें – Happy Diwali Wishes 2025: दिवाली के पावन अवसर पर, आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले… सभी को भेजिए शुभ दीपावली के ये संदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola