Kaju Katli Recipe: दिवाली पर घर में जबतक मिठाई ना लाई जाए तबतक लगता ही नहीं है कि त्योहार है. इस समय लड्डू से लेकर गुलाबजामुन और काजू कतली से लेकर डोडा बर्फी, जलेबी, रबड़ी, रसमलाई समेत ढेरों मिठाईयां हलवाई की दुकान पर सज जाती हैं. लेकिन, बहुत से ऐसे लोग हैं जो मिलावट के डर से घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं और खासतौर से जो मिठाइयां महंगी मिलती हैं उन्हें कम दाम और ज्यादा क्वांटिटी में घर पर बनाया जाता है. ऐसे में आपके लिए यहां सभी की फेवरेट मिठाई काजू कतली (Kaju Katli) बनाने की रेसिपी दी जा रही है. काजू कतली को कुछ ही स्टेप्स में आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. 5 से 10 मिनट इसकी तैयारी में लगेगा और पकने में यह मिठाई 20 से 25 मिनट का समय लेती है. यहां जानिए किस तरह आसानी से घर पर बना सकते हैं स्वादिष्ट काजू कतली.
दिवाली पर काजू कतली बनाने की रेसिपी | Diwali Kaju Katli Recipe
काजू कतली बनाने की सामग्री
घी – 2 चम्मच
काजू पिसा हुआ – 200 ग्राम
चीनी – 100 ग्राम
इलायची पाउडर – एक चौथाई चम्मच
चांजी का वर्क – जरूरत के अनुसार
काजू कतली बनाने की विधि
- सबसे पहले काजू (Cashews) को मिक्सर में डालकर पीस लें. काजू को पीसने से पहले इन्हें एकदम हल्का भुना जा सकता है.
- काजू के मिश्रण को अलग निकालकर रख दें.
- अब एक पैन में 90 एमएल पानी डालकर चीनी डालें और उसे हल्का पका लें.
- चीनी जब हल्की गाढ़ी होने लगे और उसे उंगली के बीच रखने पर एक रेशा बने तो इसमें काजू का पाउडर डालकर पकाएं.
- काजू पाउडर को इस मिश्रण में इस तरह मिलाएं कि काजू की एक गांठ भी ना रह जाए.
- इस मिश्रण में अब इलायची का पाउडर डालकर मिला लें.
- इसमें अब घी डाल लें.
- इसके बाद काजू के मिश्रण को मिठाई सेट करने वाली ट्रे में डालें और सेट करें.
- इस मिश्रण को अच्छे से सेट करने के बाद इसके ऊपर चांदी का वर्क लगा दें.
- बस तैयार है आपकी काजू कतली मिठाई. इस मिठाई को कतली की शेप में काट लें.
यह भी पढ़ें – Diwali 2025: दिवाली पर बॉस को गिफ्ट में देने के लिए परफेक्ट हैं ये 7 कॉर्पोरेट गिफ्ट्स, लगेंगे बेहद प्रोफेशनल
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
10 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
14 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
20 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines