Diwali 2025: दीपावली का मौका हो तो स्किन केयर पर खास ध्यान देना तो बनता है. चेहरे पर निखार होगा तो ज्यादा मेकअप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका चेहरा खूबसूरत भी नजर आएगा. आजकल पार्लर में लंबी लाइन लगी है. ऐसे में घर पर ही आलू से फेस पैक (Potato Face Pack) बनाकर लगाया जा सकता है. यकीन मानिए यह फेस पैक चेहरे को इतना निखार देगा कि आपको लगेगा ही नहीं कि आपने फेशियल नहीं करवाया है. आलू के ब्लीचिंग गुण पिग्मेंटेशन, डार्क स्पॉट्स और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करते हैं. यहां जानिए किस तरह आसानी से आलू का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.
निखरी त्वचा के लिए आलू का फेस पैक | Potato Face Pack For Glowing Skin
आलू और शहद
इस फेस पैक को बनाने के लिए आलू को घिसकर उसका रस (Potato Juice) निकाल लें. 2 से 3 चम्मच आलू का रस लेकर उसमें एक चम्मच शहद मिला लें. इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धो लें. स्किन निखर जाती है.
आलू और दही
आलू को घिसकर या पीसकर पेस्ट तैयार कर लें. एक चम्मच पिसा आलू लेकर उसमें एक चम्मच ही दही मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट रखने के बाद धोकर हटाएं. स्किन की सारी गंदगी निकल जाएगी.
आलू और बेसन
आलू का यह फेस पैक भी त्वचा को निखारने में असरदार होता है. आपको करना बस इतना है कि आलू को पीसकर एक चम्मच के करीब कटोरी में डाल लेना है. अब इसमें एक चम्मच ही बेसन (Besan) और थोड़ा आलू का रस मिलाना है. पेस्ट बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल करें. पेस्ट बन जाने पर चेहरे पर लगाएं. इस फेस पैक को 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. डेड स्किन सेल्स निकल जाएंगी, चेहरे पर निखार आएगा और त्वचा मुलायम हो जाएगी सो अलग.
आलू और मुल्तानी मिट्टी
जिन लोगों की स्किन ऑयली (Oily Skin) है उनके लिए यह फेस पैक बेहद फायदेमंद साबित होता है. एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पेस्ट बनाने जितना आलू का रस मिला लें. आप आलू का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू और मुल्तानी मिट्टी के इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं.
आलू और एलोवेरा
स्किन अगर ड्राई है तो उसे नमी देने के लिए सूदिंग गुणों वाला यह फेस पैक लगाएं. एक कटोरी में आलू का रस लें और बराबर मात्रा में एलोवेरा मिला लें. इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरा निखर जाएगा.
यह भी पढ़ें – Chhoti Diwali Rangoli Designs: छोटी दिवाली पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, घर की शोभा बढ़ा देंगे ये सिंपल और खूबसूरत डिजाइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
26 mins agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
8 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
10 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
23 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines