---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Chhoti Diwali Rangoli Designs: छोटी दिवाली पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली, घर की शोभा बढ़ा देंगे ये सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

Simple Rangoli For Chhoti Diwali: छोटी दिवाली पर घर के आंगन या कमरे के फर्श को सजाने के लिए रंगोली बनाई जा सकती है. ये रंगोली डिजाइन बेहद सिंपल हैं और मिनटों में बन जाते हैं.

Chhoti Diwali 2025 Rangoli: हर साल दीपावली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है. इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं. इस साल 19 अक्टूबर, रविवार के दिन छोटी दिवाली पड़ रही है. अक्सर दोस्तों के साथ दिवाली पार्टी के लिए भी छोटी दिवाली (Choti Diwali) का दिन चुना जाता है. इस खास मौके पर घर में दीपक जलाए जाते हैं, पकवान बनते हैं, सभी से मिलना-जुलना होता है और घर की सजावट पर चार चांद लगाने के लिए रंगोली Choti Diwali Rangoli) बनाई जाती है. अगर आप भी दिवाली पर कुछ सिंपल और सुंदर सा बनाना चाहते हैं तो ये रंगोली डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेंगे.

यह भी पढ़ें –Happy Chhoti Diwali Wishes 2025 LIVE: उत्साह से मनाएं दिवाली, दीपों का त्योहार है… छोटी दिवाली की शुभकामनाएं, तस्वीरें और कोट्स

---विज्ञापन---

छोटी दिवाली रंगोली डिजाइन | Chhoti Diwali Rangoli Designs

घर का कोना सजाने के लिए रंगोली का यह डिजाइन बेस्ट रहेगा. इसे बनाना सिंपल है और दीयों से हुई साज-सज्जा बेहद खूबसूरत लगती है.

दरवाजे के पास अगर कुछ बेहद ही सुंदर और आकर्षक बनाना चाहते हैं तो रंगोली के इस डिजाइन पर नजर डालें. यह सुंदर, सिंपल और सजावट के लिए परफेक्ट है.

---विज्ञापन---

फूलों वाली रंगोली (Flower Rangoli) की बात ही कुछ और होती है. इस सोशल मीडिया यूजर की ही तरह आप भी अपने फर्श को फूलों से सजा सकते हैं.

मोर वाली इस रंगोली की बात ही कुछ और है. इसे आप छोटी दिवाली पर बनाकर बड़ी दिवाली तक घर की सजावट के लिए बने रहने दे सकते हैं. घर आने वाले मेहमान इस रंगोली को देखकर तारीफ करते नहीं थकेंगे.

---विज्ञापन---

दिवाली की ये सिंपल सी रंगोली (Simple Rangoli) भी बेहद अच्छी है. इसे आसानी से घर के बच्चे भी बना सकते हैं. इसके रंग खासतौर से बेहद आकर्षक हैं.

छोटी दिवाली पर पूजा घर में यह रंगोली भी बनाई जा सकती है. कमल के फूल और कलश वाली इस रंगोली पर मां लक्ष्मी के चरणों की छाप भी है.

---विज्ञापन---

दिवाली की शाम पर चार-चांद लगा देगी यह रंगोली. दीयों से सजी इस खूबसूरत रंगोली को दिवाली की रात बनाया जा सकता है.

छोटी दिवाली पर फर्श सजाने के लिए आप इस रंगोली को भी बना सकते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है और यह देखने में बेहद खूबसूरत भी है.

---विज्ञापन---

सिंपल रंगोली डिजाइन के लिए इसे देखें. दीये, फूलों और कलश के डिजाइन वाली इस रंगोली को कुछ ही मिनटों में बनाया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर शेयर हुई यह रंगोली भी बेहद सुंदर है. इसमें बना दीया और किनारों पर बना डिजाइन इस रंगोली की हाइलाइट हैं.

---विज्ञापन---

छोटी दिवाली की यह रंगोली (Chhoti Diwali Simple Rangoli) भी आप बना सकते हैं. कमल के फूल वाली इस रंगोली को आप गुलाबी या लाल जिस रंग से चाहे उससे बना सकते हैं.

हैप्पी दिवाली कहने के लिए इस रंगोली को भी घर पर बनाया जा सकता है. इसे तो आप कंपीटीशन जीतने के लिए भी बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दिवाली पर अबतक कुछ नहीं लिया तो खरीदें ये लास्ट मिनट गिफ्ट्स, ऑनलाइन कुछ ही देर में हो जाएंगे डिलीवर

First published on: Oct 19, 2025 08:05 AM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More

Seema Thakur

सीमा ठाकुर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए. और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है. दिल्ली प्रेस और डायमंड पब्लिशिंग हाउस के लिए मैग्जीन में काम करने के बाद NDTV में साढ़े तीन साल कार्यरत रहीं. लाइफस्टाइल और सेहत बीट में गहन रुचि और लगभग छह साल का अनुभव लेकर न्यूज 24 में बतौर चीफ सब एडिटर लिख रही हैं.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola