हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिवाली पर पतंजलि आस्था हवन सामग्री से करें मां लक्ष्मी का पूजन, पॉजिटिविटी से सराबोर हो जाएगा घर

Diwali 2025: दिवाली के अवसर पर पूजा पाठ और आरती का विशेष प्रावधान होता है. पूजा में हवन भी किया जाता है जिसके लिए हवन सामग्री की आवश्यकता होती है. इसके लिए आप पतंजलि आस्था हवन सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस प्रोडक्ट के बारे में.

विज्ञापन

Diwali 2025: दिवाली का पर्व सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं होता है बल्कि यह पवित्रता, सकारात्मकता और नई शुरुआत का भी प्रतीक होता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर घर-परिवार में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की कामना की जाती है. माना जाता है कि दिवाली की रात में किया गया हवन और आरती वातावरण को शुद्ध करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.

पतंजलि आस्था हवन सामग्री की खासियत

ऐसे में जब हर ओर दीयों की जगमगाहट और भक्तिभाव का माहौल होता है तो पूजा के हर सामान में शुद्ध और आयुर्वेदिक हवन सामग्री का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है. बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की ‘पतंजलि आस्था हवन सामग्री’ इसी उद्देश्य से बनाई गई है ताकि इससे हवन और आरती में सिर्फ सुगंध नहीं बल्कि आध्यात्मिक शुद्धता और सेहत का संतुलन भी बना रहे.

ये भी पढ़ें-फेस्टिव सीजन में तला-भुना खाने के बाद खराब नहीं होगा पेट, खाएं पतंजलि पाचक हींग गोली

पवित्रता का प्रतीक है आस्था हवन सामग्री

पतंजलि आस्था हवन सामग्री आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, फूलों और औषधीय तत्वों का एक मिश्रण होता है. इसे बनाने के लिए ब्राम्ही, शतावरी, इंदरजो, नरकचूर, चंदन पाउडर, लोबान, नागकेसर, कपूर कचरी, गुलाब की पंखुड़ियों, भीमसेनी कपूर और कमल के बीजों का इस्तेमाल किया गया है. इन सभी प्राकृतिक तत्वों में एंटीबैक्टीरियल गुण और सुगंधित गुण होते हैं. जब इन्हें हवन में अर्पित किया जाता है, तो इनसे उठने वाला धुआं न केवल हवा को शुद्ध करता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है.

दिवाली पूजा में आस्था हवन सामग्री का महत्व

दिवाली की पूजा में हवन का प्रावधान होता है. कहा जाता है कि हवन से निकलने वाला धुआं घर की नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करता है और घर में मां लक्ष्मी के प्रवेश के लिए पवित्र वातावरण तैयार करता है. पतंजलि आस्था हवन सामग्री के प्रयोग से घर की हवा सुगंधित और शुद्ध बनती है. पूजा का माहौल आध्यात्मिक रूप से ऊर्जावान होता है और परिवार के सदस्यों के मन में शांति, भक्ति और एकाग्रता आती है.

आरती के समय कैसे करें उपयोग?

  • पूजा स्थल पर दीप जलाने से पहले हवन कुंड तैयार करें.
  • पतंजलि आस्था हवन सामग्री की एक मुट्ठी अग्नि में डालें.
  • माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करते हुए आरती करें.

ये भी पढ़ें-प्राकृतिक तरीके से करें लिवर की सुरक्षा…पतंजलि दिव्य लिवामृत की 2 खुराक से सेहत रहेगी दुरुस्त

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें