Diwali Gift Ideas: साल के सबसे बड़े त्योहार कही जाने वाली दीपावली पर हर कोना जगमग होता है. इस त्योहार पर घर की सफाई से लेकर घर को सजाने, घर में पकवान बनाने और उपहार दिए जाने तक की सभी फेस्टिविटीज होती हैं. इस खास त्योहार पर लोग अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को तो गिफ्ट देते ही हैं, साथ ही कॉर्पोरेट जगत में भी गिफ्ट्स का आदान-प्रदान खूब होता है. ऐसे में अगर आप भी अपने बॉस को कुछ गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन सा प्रोफेशनल गिफ्ट (Professional Gifts) अच्छा रहेगा तो यहां से ले लीजिए आइडिया. यहां आपके लिए दिवाली के बेस्ट कॉर्पोरेट गिफ्ट्स के आइडियाज (Corporate Gift Ideas) दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें –Boss Day Wishes: अपने मेंटोर को बॉस डे पर भेजें ये मैसेजेस, इस अंदाज में कहें उन्हें धन्यवाद
दिवाली पर बॉस को देने के लिए बेस्ट गिफ्ट्स | Best Diwali Gifts For Boss
लैपटॉप एक्सेसरीज
बॉस को दिवाली गिफ्ट के तौर पर लैपटॉप एक्सेसरीज दी जा सकती हैं. लैपटॉप तो महंगा आता है लेकिन उसकी एक्सेसरीज आपके बजट में आ सकती हैं. लैपटॉप बैग, माउस, कीपेड या फिर लैपटॉप के लिए चार्जिंग कोर्ड बॉस को दिए जा सकते हैं.
सजावट का कोई पीस
बॉस को डेस्क सजाने के लिए कुछ गिफ्ट दे सकते हैं. डेस्क नहीं तो घर को सजाने के लिए मैंटलपीस वगैरह दिए जा सकते हैं. यह आप ऑफलाइन या ऑनलाइन (Online Diwali Gifts) खरीद सकते हैं. इनकी कीमत 400 से 4000 भी हो सकती है इसीलिए आप अपने बजट के अनुसार कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं.
लग्जरी इंसेंस सेट
बॉस को लग्जरी इंसेंस सेट यानी खुशबुदार बत्तियों वाला सेट दिया जा सकता है. यह सेट बेहद प्रोफेशनली पैक किया जाता है और गिफ्ट में देने में अच्छा लगता है. इसमें अगरबत्ती, धूप, कोंस, डिफ्यूजर और छोटे लैंटर्न्स भी हो सकते हैं.
पौधा भी दे सकते हैं
आजकल कोर्पोरेट जगत में पौधे खूब गिफ्ट किए जाते हैं. कुछ पौधे छोटे होते हैं तो कुछ बड़े, कुछ पौधे सस्ते होते हैं तो कुछ होते हैं महंगे. आप अपने अनुसार जैसा चाहे वैसा पौधा ले सकते हैं. पौधे ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं.
वाइन गिलास
अगर आपके बॉस को वाइन पीने का शौक है तो गिफ्ट में वाइन गिलास दिए जा सकते हैं. ये गिलास 1000-2000 तक के आ सकते हैं और क्वालिटी अच्छी हो तो देखने में बेहद क्लासी भी लगते हैं. वाइन गिलास 2 या फिर 4 के सेट में दें. एक गिलास देना गिफ्ट में अच्छा नहीं लगता है.
कॉपर की बोतल या गिलास
बॉस को साधारण मग देने का जमाना जा चुका है, अब आप उन्हें कॉपर के बर्तन जैसे बोतल (Copper Bottle) या गिलास गिफ्ट में दे सकते हैं. कॉपर को दिवाली के दौरान शुभ भी माना जाता है और ये सेहत के लिए भी अच्छा है.
टाई सेट
बॉस के लिए एक और अच्छा गिफ्ट ऑप्शन है उन्हें उपहार में टाई देना. टाई प्रोफेशनल गिफ्ट्स की गिनती में आती है और अगर बॉस की पसंद के अनुसार टाई खरीदी जाए तो थोड़ा पर्सनल टच भी आ जाता है.
यह भी पढ़ें – धनतेरस पर पत्नी को गिफ्ट में दे सकते हैं ये 7 चीजें, शुभ कहे जाते हैं ऐसे उपहार
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines