दिवाली पर बच्चों को चॉक्लेट-टॉफी नहीं बल्कि गिफ्ट में दें ये चीजें, फूले नहीं समाएंगे वह

Diwali Gifts For Children: बच्चों को दिवाली पर अक्सर ही लोग चॉक्लेट्स लाकर दे देते हैं. लेकिन, बच्चों की सेहत के लिए ये चीजें अच्छी नहीं हैं. इनके बजाय कुछ हेल्दी या यूनिक चीजें गिफ्ट में बच्चों को दी जा सकती हैं.

Diwali Gifts For Children

What to gift kids for Diwali: दिवाली पर बच्चों को देने के लिए बेस्ट हैं ये गिफ्ट्स. Image Credits- AI

Diwali 2025: दिवाली के मौके पर जब किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर जाया जाता है तो उनके बच्चों के लिए भी गिफ्ट्स लेकर जाए जाते हैं. लेकिन, बड़ों के लिए तो बेहद सोच-समझकर गिफ्ट लिए जाते हैं लेकिन बच्चों को खुश करने के लिए उन्हें सीधा-सीधा चॉक्लेट पकड़ा दी जाती है. यह सही नहीं है. बच्चों की डॉक्टर यानी पीडियाट्रिशियन डॉ. रैना बरार का कहना है कि बच्चों को दिवाली पर चॉक्लेट्स गिफ्ट में नहीं देने चाहिए बल्कि उनके लिए भी सोचे-समझे गिफ्ट्स (Diwali Gifts) खरीदने चाहिए. आइए जानते हैं डॉक्टर के अनुसार बच्चों को दिवाली पर गिफ्ट में क्या देना सही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए दिवाली गिफ्ट आइडिया | Diwali Gift Ideas For Children

डॉक्टर रैना का कहना है कि बच्चों को मैदे से भरे बिस्कट, अनहेल्दी चिप्स और चीनी देने से परहेज करें. अगर बड़ों को आप फल और ड्राईफ्रूट दे रहे हैं और आपको लग रहा है कि ये गिफ्ट्स बच्चों के लिए बोरिंग हैं तो ऐसे कुछ गिफ्ट ऑप्शंस हैं जो बच्चों को दिए जा सकते हैं.

फैंसी स्टेशनरी – बच्चों के लिए आजकल बाजार में अलग-अलग तरह की फैंसी स्टेशनी मिलती है. आप बच्चे के लिए स्टेशनरी का सामान ले सकते हैं.

विज्ञापन

खिलौने – खिलौने छोटे हों या बड़े बच्चों को पसंद ही आते हैं. ऐसे में बच्चों के लिए उनकी पसंद के खिलौने लिए जा सकते हैं. आपको एक से बढ़कर एक ऑप्शंस भी मिल जाएंगे.

कपड़े – आप करीबी रिश्तेदारों के बच्चों को कपड़े भी दे सकते हैं. कपड़े भी बच्चों को बेहद पसंद आते हैं.

विज्ञापन

ये ऑप्शंस भी हैं अच्छे

पजल्स वाले गेम्स – बच्चों के लिए ब्रेन बूस्टिंग गिफ्ट्स (Brain Boosting Gifts) भी लिए जा सकते हैं. पजल्स वाले गेम्स खासतौर से बच्चों को अच्छे लगते हैं.

विज्ञापन

पिग्गी बैंक – छोटी उम्र से ही बच्चों को पैसों का मूल्य समझाना हो तो उन्हें उपहार में पिग्गी बैंक दिया जा सकता है. बच्चों के लिए बाजार में अलग-अलग डिजाइन के पिग्गी बैंक्स आसानी से मिल जाते हैं.

स्टोरी बुक्स – कहानी की किताबें बच्चों को देने के लिए अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं. बच्चों को अलग-अलग तरह की कहानियों की किताबों दी जा सकती हैं.

विज्ञापन

बैग्स – बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए या अपना सामान रखने के लिए बैग दिए जा सकते हैं. बच्चा छोटा हो तो उसे कार्टून कैरेक्टर वाले बैग्स दिए जा सकते हैं.

क्ले या पॉटरी किट – बच्चों को क्ले या पॉटरी किट दी जा सकती है. इस तरह की चीजें बच्चों को खेलने के लिए बेहद अच्छी लगती हैं.

विज्ञापन

दीया पेंटिंग किट – दिवाली के मौके पर इस तरह के गिफ्ट्स भी बच्चों को अच्छे लगते हैं. बच्चें इन गिफ्ट्स को पाकर इन्हीं में रम जाते हैं

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ