Diwali 2023 DIY Cleaning Tips: रोशनी का त्योहार दिवाली कई खुशियां लेकर आता है। हर तरफ इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली के कुछ दिन पहले से ही लोगों की तैयारियां शुरू हो जाती है। शॉपिंग के अलावा घरों की साफ-सफाईयों में भी लोग जुट जाते हैं। कई घरों में तो छोटी दिवाली (Diwali Tips 2023) तक घरों को सजाने का कार्यक्रम चलता रहता है। रसोई से लेकर पूरे घर को चमकाने का जिम्मा घर की महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी उठा लेते हैं। ऐसे में पंखा साफ करना कहीं न कहीं उनके हिस्से में आ जाता है।
पानी या कपड़े की मदद से कितनी बार भी धूल चढ़े पंखे को चमकाना चाहों वो चमकता ही नहीं है। पंखे की सफाई किसी बड़े टास्क से कम नहीं है। अगर आपके लिए भी घर की सफाई में पंखे को साफ करना सबसे मुश्किल काम है तो आइए जानते हैं कि कैसे आप सिर्फ 10 रुपये के खर्च में पंखा बिल्कुल शीशे की तरह साफ कर सकते हैं?
नहीं जमेगी पंखे में धूल
अक्सर हम गंदे पंखे को साफ करने के लिए सूती कपड़े का इस्तेमाल करते हैं। सूती कपड़े को पानी में भिगोकर पंखा साफ करना सभी जानते हैं, लेकिन ये साफ होने के तुरंत बाद धूलभरा हो जाता है। ऐसे में आप पंखे को साफ करने का एक हैक (Fan Cleaning Hacks) अपना सकते हैं।
10 रुपये में गंदा पंखा करें साफ
पंखे पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए आप विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर बेकिंग सोडा 5 से 10 रुपये में मिल जाता है। जबकि, विनेगर भी आपके घर में होगा ही। किचन के इन चीजों से पंखे को आसानी से साफ किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Diwali Decoration DIY: इको फ्रेंडली दीयों के साथ मनाएं दिवाली, अपनाएं 3 यूनिक दीपों के आइडियाज
विनेगर और बेकिंग सोडा से कैसे करें पंखे को साफ?
पंखे की सफाई के लिए विनेगर और बेकिंग सोडा को मिक्स करें। इसे किसी ब्रश की मदद से लें और पंखे को साफ करें। ब्रश की मदद से इस मिक्सर को लें और पंखे पर रंगड़ें, इसके बाद सूती कपड़ की मदद से साफ कर दें। इस तरह से आपको खुद दिखेगा कि कैसे पंखे से सारी गंदगी हट गई है और ये चमकदार हो गया है।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
14 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
54 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines