Diwali Decoration DIY: दशहरे के बीतते ही कर तरफ रौशनी के उत्सव दिवाली की तैयारियां शुरू हो जाती है। लोग अपने-अपने घर-आंगन की साफ-सफाई में लगे होते हैं तो साथ ही बाजार भी तरह-तरह की चीजों से गुलजार हो उठते हैं। अब जबकि त्यौहार आ ही चुका है तो हर साफ-सफाई से हटकर हर किसी का ध्यान साज-सज्जा पर है। अगर आप भी इसी विचार में हैं तो इंटीरियर डिजायनर्स की तरफ से सुझाए गए 6 आसान टिप्स से आप अपने सपनों के महल काे बड़े ही बेहतरीन ढंग से सजा सकते हैं।
भारतीय परम्परागत सजावट: जैसा कि हम जानते हैं कि दिवाली एक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता वाला त्यौहार है तो पुराने वक्त से चली आ रही परम्परा को आप सजावट में भी अपनाएंगे तो आधुनिक चकाचौंध के बीच आपके घर की चमक एकदम हटकर दिखाई देगी। भांति-भांति के मिट्टी के दीयों के अलावा एंटीक तांबे से निर्मित के कछुए और हाथी वाले लैंप्स से ड्राइंग रूम, बेडरूम से लेकर कोने-कोन तक सजावट कर सकते हैं।
झूमर बदल देगा लुक: अगर घर में बरामदा या शयन कक्ष पर्याप्त जगह रखते हैं तो यहां झूमर लगाकर आप अपने घर की शोभा में चार चांद लगा सकते हैं। ध्यान रहे, यह एकदम सेंटर में हो। इसके बाद बची हुई चीजों से तरह-तरह के लैंटर्न्स तैयार करके पूरे घर को सजा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिवाली पर 4 राशि वाले जरूर कर लें खास उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
फूलों महकाएं घर-आंगन को: घर की सजावट के लिए फूल एक बेहतरीन विकल्प हैं। फूल असली हाें तो आपके घर-आंगन की खुशबू से पूरा मोहल्ला महक उठेगा और अगर असली फूल नहीं भी इस्तेमाल कर पाएं तो बनावटी फूल भी आपके घर का लुक बदल देंगे। टेबल और घर की दूसरी जगहों को तांबे-पीतल, चीनी मिटी या कांच के गुलदस्तों से सजाएं और पर्दे की जगह फूलों की लड़ियां बनाकर लटकाएं।
कलरफुल कुशन्स के साथ: इस दिवाली पर आप अपने आशियाने को कलरफुल कुशन्स की मदद से भी बाकी अवसरों से अलग दिखा सकते हैं। प्रिंटेड, एम्ब्रॉयडरी और पैच वर्क वाले कुशन्स आपके घर की शान बढ़ाने में पूरा योगदान देंगे। बाजार में उपलब्ध ब्रोकेड, सिल्क वाले कुशन्स आजकल खासे चलन में हैं, लेकिन अगर ज्यादा खर्चे से बचना चाहते हैं तो थोड़ी मेहनत बढ़ेगी। आप कुशन कवर कपड़ों की कतरन से भी तैयार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: घर से कूड़ा फेंकते समय भूलकर न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
पूजा घर की सजावट: धार्मिक परम्परा का त्यौहार है। इस दिन रिद्धि-सिद्ध के स्वामी गौरीनंदन गणेश और सुख-वैभव की दात्री माता महालक्ष्मी की पूजा हर कोई करता है, ऐसे में घर के पूजास्थल की थोड़ी-बहुत सजावट हर कोई करने की पूरी-ूपरी कोशिश करता है। आप यहां रंग-बिरंगी लाइट्स लगा सकते हैं। आप वाल स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इन दोनों से मिट्टी के दीयों से घर के पूजा स्थल और दूसरी जगहों को सजाना कहीं ज्यादा बेहतर विकल्प है। इसके अलावा आम के पत्तों से पूजा घर के प्रवेशद्वार को सजाया जा सकता है। ऐसा करना एकदम किफायती और मोहक रहेगा।
ध्यान रहे, गार्डन भी आपके घर का हिस्सा है: अमावस की काली रात में आपका घर शानदार तरीके से जगमगाए, इसके लिए घर का कोना-कोना रौशन करें, जिसमें प्रवेशद्वार माने जाते गॉर्डन एरिया को बिलकुल भी मत भूलें। यहां भी आप फूलों या चीनी मिट्टी या कांच के सामान से सजावट करें। हालांकि गार्डन में फूल अपने आप में होते ही हैं तो ऐसे में फूलों का खर्चा बचाकर लाइट्स पर किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
30 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines