News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Turmeric Use: हल्दी एक बेहतरीन घरेलू यौगिक के रूप में सभी के घरों में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल भोजन बनाने से लेकर घरेलू उपचारों में भी किया जाता है। हल्दी के शानदार पीले रंग के कारण इसे भारत का केसर भी कहा जाता है। हल्दी मेटाबॉलिज्म तेज करती है क्योंकि इसमें विटामिन बी, सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड अल्फा-लिनोलिक एसिड, फाइबर, पोटैशियम और आयरन पाया जाता है। ये सूजन को दूर करने में भी मददगार है, अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप रोजाना हल्दी के पानी का सेवन कर सकते हैं। हल्दी पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करती है।यह पेचिश ,कब्ज, पेट में ऐंठन जैसी परेशानियों में उपयोगी है। हल्दी खाने से माइग्रेन (migraine) की समस्या से भी राहत मिलती है, लेकिन हल्दी को खाने के जितने फायदे है, उतने नुकसान भी है, तो आइए जानते हैं..हेल्दी से होने वाले शारीरिक नुकसानों के बारे में जिनके कारण लोगों को हल्दी का सेवन कम करना चाहिए। उनमें पाचन की समस्या, शुगर, आयरन की कमी और कई अन्य रोग शामिल हैं। गर्भवती महिलाओं और जिनकी सर्जरी होने वाली है, उन्हें हल्दी का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
हल्दी का सेवन किडनी की समस्याओं को काफी बड़ा सकता है। इसका सेवन ज्यादातर किडनी के मरीजों के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक, हल्दी में क्रक्यूमिन नाम का तत्व होता है, जिसमें ऑक्सालेट्स बड़ी मात्रा में पाया जाता है। यह ऑक्सालेट्स शरीर में किडनी की पथरी (स्टोन) के रोग को बढ़ाता है और किडनी के फेल होने का खतरा भी बढ़ा देता है। इसलिए किडनी के मरीजों को इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
लगातार हल्दी का सेवन करने से भोजन को पचाने में काफी दिक्कतें आती है। ज्यादा मात्रा में हल्दी को खाने से डाइजेशन प्रॉब्लम बढ़ जाती है। इसलिए इसका सेवन एक उचित मात्रा में करना चाहिए। इससे पेट में जलन, ब्लोटिंग, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसका ज्यादा यूज करने से डायरिया भी हो जाता है।
रिसर्च के अनुसार डायबिटीज में भी हल्दी सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में हल्दी को खाने से डाइजेशन जैसे पेट में जलन, ब्लोटिंग, एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए इसको एक उचित मात्रा में ही खाना चाहिए।
आयरन की कमी से जूझ रहे है, तो हल्दी का सेवन कम करना चाहिए या इससे पूरी तरह से बचना चाहिए। हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है, जो गर्म होने के साथ पीएच को भी प्रभावित करता है। इसी वजह से हल्दी लिवर में सूजन पैदा कर देती है। इसलिए आयरन की भरपूर मात्रा पाने के लिए हल्दी खाने से बचना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।