Disadvantages Eating Fenugreek: मेथी दाने का यूज घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन्स और पोटेशियम कई तरह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाने में हेल्पफुल साबित होते हैं। पेट से जुड़े दर्द को दूर भगाने से लेकर जोड़ों के दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज के साथ और कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए अक्सर मेथी का इस्तेमाल किया जाता है। जानकारी के अनुसार उत्तरी अफ्रीका, एशिया और दक्षिणी यूरोप में, मेथी का उपयोग पारंपरिक रूप से शुगर के लिए और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध की कमी को बढ़ाने के लिए किया जाता था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी दानें का इस्तेमाल काफी ज्यादा हानिकारक भी होता है। इससे कई बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसका ज्यादा सेवन करने हमारे शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जो काफी नुकसान पहुंचाते है, तो आइए इसके यूज से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारें में जानते हैं और इसका इस्तेमाल हमें कहां नहीं करना चाहिए इसकी जानकारी अपने परिवार वालों और नजदीकियों को भी देते हैं।
प्रेग्नेंसी में मेथीदाना खाने के साइड इफेक्ट
प्रेग्नेंट महिलाओं को विशेष रूप से मेथी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से उनका ब्लड क्लाटिंग स्लो हो जाता है, जिसका साइड इफेक्ट काफी हार्मफुल हो सकता है। मेथीदाना लेने से पहले उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान मेथी का सेवन करने से कई तरह की पाचन समस्याएं होती हैं, जिनमें मतली, पेट खराब, गैस, सूजन और दस्त की समस्या शामिल हैं।
ब्लड प्रेशर में मेथी खाने से होने वाली समस्या
मेथी में सोडियम की मात्रा कम होती है ,जो बीपी के स्तर को कम करती है। इसलिए अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाई का सेवन कर रहे हैं, तो मेथी के बीज का सेवन करने से परहेज करें। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा गिर सकता है, क्योंकि मेथी के बीज और पत्तियों में सोडियम की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसके साथ ही हाई बीपी की दवाई का सेवन कर रहे हैं, तो ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा गिरने के चासेंस रहते है। फाइबर से भरपूर डाइट भी ब्लड प्रेशर के लेवल को बड़ा देता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को मेथीदाना खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।
मेथी खाने से सांस फूलने की समस्या का बढ़ना
मेथी एक फलीदार पौधा है, जिसका उपयोग करी मसाले के रूप में किया जाता है। सांसों से जुड़ी बीमारी की दवाओं का सेवन कर रहें व्यक्तियों को मेथी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आप दवा के दौरान इसका इस्तेमाल करते है, तो दवाईयों का असर कम हो जाता है। मेथी का सेवन करने से आईजीई एलर्जी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद से इसका सेवन सांस एलर्जी से परेशान मरीजों ने काफी कम कर दिया है। मेथी का ज्यादा सेवन बॉडी में कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी करता है। इसे खाने से खांसी, दस्त, नाक बंद, सूजन, गैस जैसी परेशानियां होती हैं।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
9 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines