Digital Eye Strain: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे लगभग सारे काम डिजिटल डिवाइस की मदद से पूरे हो सकते हैं। चाहें खुद को एनर्टेन करना हो या फिर अपना कोई बैंक समेत अन्य ऑफिशियल काम करना हो, इसे घर बैठे आसानी से फोन या लैपटॉप की मदद से किया जा सकता है। कहीं न कहीं ये गैजेट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑफिस से लेकर घर तक हम लैपटॉप या मोबाइल फोन का काफी इस्तेमाल कर लेते हैं। हालांकि, इसका असर हमारी आंखों पर कितना पड़ सकता है, शायद इसका अंदाजा हम तब ही लगा पाते हैं जब हमें आंखों में किसी तरह की तकलीफ होने लगती है।
दरअसल, फोन या लैपटॉप से निकले वाली ब्लू लाइट आपके आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। इसकी रोशनी से आपके आंखों में थकान, जलन, तनाव होने की संभावना बढ़ सकती है। ऐसे में आपकी आंखों में डिजिटल आई स्ट्रेन हो सकता है, जिससे कई तरह की समस्या हो सकती है। आइए डिजिटल आई स्ट्रेन के बारे में जानने के साथ इसके लक्षण और बचाव जानते हैं।
ये भी पढ़िये- Haircut For Women: पार्लर में जाकर नहीं होना पड़ेगा Confused, आज ही जान लीजिए इन फेमस हेयर कटिंग के नाम
क्या है डिजिटल आई स्ट्रेन?
ये एक ऐसी समस्या है जो लैपटॉप या फोन का अधिक इस्तेमाल करने से हो सकती है। इसकी स्क्रीन को लगातार देखने से आंखों में जलन, थकान, तनाव आदि समस्या हो सकता है। हालांकि, कई तरीकों को अपनाकर आप डिजिटल आई स्ट्रेन (What is digital eye strain?) से बच सकते हैं।
डिजिटल आई स्ट्रेन के लक्षण
- आंखों में जलन
- आंखों से पानी निकलना
- आंखों में खिंचाव
आई स्ट्रेन रोकने के उपाय या बचाव के तरीके
- आंखों को ठंडे पानी से धोएं- अगर लंबे समय तक आप लैपटॉप या फोन को देखकर काम कर रहे हैं, तो आपकी आंखों में चुभन और दर्द होने लगता है। ऐसे में अपनी आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी आंखों को आराम महसूस हो सकता है।
- आंखों को ब्लिंक करें- अक्सर हम काम करते समय इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी पलकें झपकाना भूल जाते हैं, तो आंखों में थकान हो सकती है। इसलिए समय-समय पर पलकें झपकाते रहें, ऐसा करने से आंखों में नमी बनी रहती है और थकान दूर हो जा सकती है।
- ब्रेक लें- लैपटॉप पर काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें। साथ ही आंखों के तनाव को कम करने के लिए किसी दूर की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें। इससे आंखों के दर्द को दूर किया जा सकेगा।
- दूध से करें मसाज- ठंडा दूध भी आंखों को साफ करने का एक असरदार तरीका है। दूध में मौजूद कई तत्व संक्रमण और थकान को दूर करने में मदद करते हैं। रोजाना ठंडे दूध से अपनी आंखों की मसाज करें।
- एंटी ग्लेयर चश्मे का करें इस्तेमाल- एंटी ग्लेयर चश्मे का इस्तेमाल करके आप लैपटॉप और मोबाइल से निकलने वाली प्रभावी रोशनी से बचाव कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी आंखों को सुरक्षित रख सकते हैं।
- आंखों पर लगाएं आलू की स्लाइस- खीरे को काट कर जिस तरह से आंखों रेस्ट दिया जाता है, ठीक वैस ही आप आलू के स्लाइस से भी फायदा पा सकते हैं। इसकी मदद से आंखों में हो रहे दर्द से आराम मिल सकता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
धनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
19 mins agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
1 hr agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
3 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
17 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
19 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
19 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
23 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 day agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
1 day agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines