गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। आम समस्याओं में एसिडिटी, पेट फूलना, डायरिया और फूड पॉइजनिंग शामिल हैं। ये समस्याएं, गर्मी में गलत तरीके से स्टोर किया हुआ बाहर का खाना खाने या मसालेदार खाना खाने से होते हैं जिन्हें पचाना कई बार मुश्किल होता है। मीठे या ठंडे ड्रिंक का बार-बार सेवन भी कभी-कभी आपके पेट को खराब कर सकता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी, गाजियाबाद में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. कुणाल दास क्या कहते हैं?
डॉक्टर के उपाय
हेल्दी ड्रिंक पिएं- गर्मियों में आप पानी, छाछ, नारियल पानी और ताजा नींबू पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। साथ ही अनहेल्दी ड्रिंक न पिएं।
मौसमी फल चुनें- गर्मियों के फल जैसे आम, तरबूज, खरबूजा और खीरे को अपनी डाइट में शामिल करें ये हाइड्रेटिंग होते हैं और खाने को पचाने में भी मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में लूज मोशन बढ़ने के 5 कारण? जानें शुरुआती संकेत, लक्षण और बचाव
घर का बना खाना खाएं- स्ट्रीट फूड से बचें, क्योंकि यह गर्मियों में आपको बीमार कर सकता है। दाल, चावल, दही और रोटी जैसे हल्के भोजन को प्राथमिकता दें। ये सभी आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
इन फूड को खाने से बचें- फूड पॉइजनिंग के सबसे आम कारण बिरयानी, पनीर से बनी चीजें, मांसाहारी फूड और आइसक्रीम हैं, जो कई लोगों को खाना पसंद होता है।
पेट को ठंडा रखें- अपने पेट को ठंडा रखने के लिए अपनी डाइट में दही, पुदीना और सौंफ को शामिल कर सकते हैं।
स्वच्छता बनाए रखें- पेट के इंफेक्शन से बचने के लिए अपने हाथों ठीक से धोएं और ताजा बना खाना ही खाएं।
अंत में डॉ. कुणाल दास ने इस बात पर जोर देते हैं कि इन आदतों को अपनाकर आप गर्मी के मौसम में भी पेट को हेल्दी रखते हुए पाचन से जुड़ी परेशानियों से बच सकते हैं। साथ ही इस मौसम का मजा भी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली एम्स में महिला पेशेंट के लिए नया फरमान, टेस्ट के लिए पूरी हो ये शर्त
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
7 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
15 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
17 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
19 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines