कपड़े धोते वक्त अक्सर लोग रंगीन कपड़ों को सफेद कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं, जिसके कारण रंगीन का कपड़े का रंग निकल जाता है और सफेद कपड़े को खराब कर देता है. यह समस्या काफी आम है, लेकिन इसके कारण महंगे कपड़े खराब हो जाते हैं. इसकी एक सबसे बड़ी वजह ये होती है कि हमें कपड़ों की पहचान नहीं होती है कि उसका रंग उतरने वाला है या यह पक्का रंग है, लेकिन अगर गलती से ऐसे कपड़ों को सफेद ड्रेस के साथ धो दिया है और सफेद कपड़े पर रंग लग ही गया है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आसान टिप्स की मदद से सफेद कपड़े पर से रंग को हटा सकते हैं, वह भी बिना ज्यादा खर्च किए. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: महंगी व्हाइट शर्ट पर लग गया Pen का जिद्दी दाग? सैनिटाइजर का ऐसे करें, इस्तेमाल जल्दी हटेगा निशान
सफेद कपड़े पर लग गया रंग तो ऐसे करें साफ
कपड़े को तुरंत अलग करें
रंग लगे सफेद कपड़े को बाकी कपड़ों से अलग कर लें. जितनी जल्दी दाग पर काम किया जाएगा, उतनी आसानी से रंग निकलने की संभावना रहती है. अगर आप कपड़े को बाद के लिए छोड़ देंगे, तो रंग हटाना मुश्किल हो सकता है.
गर्म पानी में भिगोएं
अब एक बड़े टब में गर्म पानी लें और उसमें सफेद कपड़े को अच्छी तरह भिगो दें.
डिटर्जेंट मिलाएं
अब तेज गर्म पानी में थोड़ा सा अच्छे क्वालिटी का डिटर्जेंट और कास्टिक सोडा डालकर अच्छी तरह घोल लें. ध्यान रखें कि गर्म पानी से आपका हाथ जल सकता है, इसलिए किसी लकड़ी आदि का इस्तेमाल करें.
कपड़ा डालें
जब पानी में झाग बन जाएं, तो भिगोए गए सफेद कपड़े को टब से निकालकर तेज गर्म पानी वाले टब में डालें और 1 से डेढ घंटे के लिए छोड़ दें.
साफ पानी से अच्छी तरह धोएं
वक्त पूरा होने के बाद कपड़े को निकाल लें और आप देखें कि दाग हल्का हो गया है. अब कपड़े को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि डिटर्जेंट या सफाई वाला उत्पाद पूरी तरह निकल जाए. इसके बाद कपड़े को सूखने लिए टांग दें.
इस बात का रखें ध्यान
- कपड़े धोने से पहले हमेशा याद रखें कि रंगीन कपड़ों को सफेद या हल्के रंग वाले कपड़ों के साथ न धोएं.
- कपड़े खरीदते वक्त जांचे की कहीं कपड़े का रंग कच्चा तो नहीं है.
- पानी में जरूरत के अनुसार डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: क्या आप भी चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? जानिए रात में एलोवेरा और कच्चा दूध लगाने से क्या होगा
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
5 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
10 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
12 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
16 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines