Diabetes Prevention Tips: शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 हेल्दी सूप, जल्द दिखेगा असर!

Diabetes Prevention Tips: शुगर की बीमारी में डाइट का सही होना महत्वपूर्ण होता है। हम आपको 3 हेल्दी सूप्स के बारे में बता रहे हैं, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होंगे।

Diabetes Foods

Diabetes Prevention Tips: शुगर की बीमारी में शरीर के ग्लूकोज का उतार-चढ़ाव होता रहता है। इसलिए, डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट का ज्यादा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इन्हें डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो शुगर स्पाइक न होने दें और इसके स्तर को नियंत्रित करने में मदद करें। डायबिटिक लोगों की डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, लो कार्ब और हाई फाइबर होना चाहिए। हम आपको 3 ऐसे हेल्दी और टेस्टी सूप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से ये लोग अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सूप्स को ये लोग रात में डिनर के तौर पर खा सकते हैं। इन सूप्स को बनाने के लिए भी न्यूट्रिशनल इंग्रीडिएंट्स का यूज किया गया है।

विज्ञापन

ये हैं 3 हेल्दी सूप

1. लेंटिल सूप- लेंटिल यानी दाल। दालों का सूप प्लांट-बेस्ड और फाइबर युक्त होता है। इस सूप को पीने से शुगर लेवल स्टेबल रहता है। दाल का सूप हल्के मसालों के साथ बनाया जाता है, जो ग्लूकोज लेवल को भी नियंत्रित रखता है। इस सूप के पीने से डाइजेशन भी सही रहता है।

विज्ञापन

2. टोमेटो सूप- टमाटर में लाइकोपिन होता है, जो एक पावरफुल कंपाउंड होता है। इस सूप को नियमित रूप से पीने पर सूजन कम होती है। ताजा घर का बना टमाटर वाला सूप पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी इंप्रूव होती है। आप इसमें पार्सले, लहसुन और अन्य हर्ब्स को डालकर फ्लेवरफुल बना सकते हैं।

विज्ञापन

3. स्पिनच एंड गार्लिक सूप- पालक में कार्ब्स की मात्रा कम होती है। यह सब्जी मैग्नीशियम का सोर्स होती है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। लहसुन एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। इनका सूप पीने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है और आयरन की कमी भी दूर होती है।

Healthy Soups Tips

विज्ञापन

4. ब्रोकली सूप- अपनी डाइट में आप ब्रोकोली और फूलगोभी वाला सूप भी शामिल कर सकते हैं। ये दोनों सब्जियां फाइबर, विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती हैं। इनका सूप पीने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है। आप इन सूप्स को बिना क्रीम या बटर की मदद से बनाएं।

5. चिकन सूप- चिकन प्रोटीन का सोर्स होता है और मांसपेशियों को मजबूती देता है। इसे पीने से बार-बार भूख लगने की समस्या दूर होती है। इसे गाजर, शिमला मिर्च और तोरी जैसी सब्जियों के साथ मिक्स करके तैयार करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ