Dhanteras Special: धनतेरस, दीपावली पर्व की शुरुआत का पहला दिन होता है, जो मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विशेष अवसर होता है. इस दिन खरीदी गई चीजों को शुभ और जीवन में सौभाग्य लाने वाला माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन पर लोग झाडू (Broom) के अलावा कई सारी चीजों को खरीदते हैं खासकर किचन (Kitchen Transformation) के लिए. अगर आप भी इन्हीं मे से हैं साथ ही चाहते हैं इस धनतेरस किचन का ट्रांसफोर्मेशन करना तो आइए जानते हैं आप अपने किचन को सुंदर बनाने के लिए किन चीजों को खरीद सकते हैं.
धनतेरस पर खरीदे ये चीजें | Thing To Buy On Dhanteras For Kitchen
नए बर्तन
आप चाहें तो इस बार धनतेरस पर स्टील, तांबे या पीतल के नए बर्तन खरीद सकते हैं. साथ ही पुराने बर्तनों को हटा सकते हैं. इसके साथ ही यह बर्तन बहुत (News Kitchen Utensil) शुभ माने जाते हैं. आप चाहें तो इन्हें लेने का चुनाव कर सकते हैं.
नया किचन कैबिनेट या रैक
यदि आपकी रसोई में जगह की कमी है या पुराना कैबिनेट (kitchen Cabinet) खराब हो गया है तो आप इस धनतेरस पर नया कैबिनेट या वॉल रैक खरीदना एक शानदार विकल्प है. इससे किचन में बेहतर ऑर्गनाइजेशन आता है.
स्टोरेज कंटेनर्स
नए एयरटाइट स्टोरेज डिब्बे (Air Tight Container) रसोई को साफ-सुथरा बनाए रखते हैं. इनसे अनाज और मसाले लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं और बर्बादी भी कम होती है. इसके साथ ही ये किचन की शोभा बढ़ाने में भी काफी ज्यादा मदद करते हैं.
ये भी पढे़ं- Dhanteras 2025: धनतेरस पर सिक्कों से करें थाली डेकोरेशन, देखें सबसे सुंदर और आसान आइडियाज
चॉपिंग बोर्ड
धनतेरस पर एक नया चॉपिंग बोर्ड (Chopping Board) खरीदना पुराने, कटे-फटे बोर्ड को हटाने और रसोई में स्वच्छता बनाए रखने का संकेत है. लकड़ी या बांस से बने बोर्ड काफी ज्यादा अच्छे होते हैं आप चाहें तो इन्हें लेने का सोच सकते हैं.
पानी का फिल्टर या प्यूरीफायर
अगर आपके घर में फिल्टर (Water Filter) नहीं है तो आप इसको ले सकते है. शुद्ध पानी अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है. अगर आपके घर में पुराना वॉटर प्यूरीफायर है, तो धनतेरस के दिन नया खरीदना सही ऑप्शन हो सकता है.
मसाले की डिब्बी सेट
मसाले भारतीय रसोई की आत्मा होते हैं. एक सुंदर और ऑर्गनाइज्ड मसाले की डिब्बी (Spice Box) खरीदना न केवल उपयोग में आसान होता है, बल्कि किचन की सुंदरता भी बढ़ाता है.
किचन मैट या फर्श चटाई
रसोई में लंबे समय तक खड़े रहना कई बार थका देता है. धनतेरस पर एक सॉफ्ट किचन मैट (Kitchen Mats) खरीदना न केवल आरामदायक होता है, बल्कि किचन को एक नया लुक भी देता है.
ये भी पढे़ं- Dhanteras 2025: धनतेरस से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, करें इस तरह सफाई
संबंधित खबरें
बिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 hr agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
3 hrs agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
3 hrs agoफटी एड़ियों से हैं परेशान? 1 चम्मच देसी घी ऐसे करेगा काम, जानिए तरीका
4 hrs agoघर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर फलाफल रोल, खाने में स्वादिष्ट है यह रेसिपी
5 hrs agoपुरानी प्लास्टिक बाल्टी में उगाएं ये 5 खुशबूदार फूल, महक उठेगा घर
8 hrs agoचनिया-चोली से लेकर ट्रेडिशनल साड़ी तक, दिल्ली के इन मार्केट्स में जाएं
9 hrs agoउखड़ने लगी है दीवारों की पपड़ी तो ऐसे करें फिक्स, बिना मिस्त्री बनेगा काम
9 hrs agoघर पर बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल झागदार फिल्टर कॉफी, यहां जानिए आसान तरीका
11 hrs agoरसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines