Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद शुभ माना जाता है. धनतेरस के साथ ही पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व (Diwali) की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज साल के सबसे बड़े त्योहारों में गिने जाते हैं और इन पाचों दिनों पर घर, गली और मोहल्ले की रौनक ही कुछ और होती है. धनतेरस के दिन शॉपिंग करना बेहद शुभ माना जाता है, इसके साथ ही घर को सजाया जाता है, दीप जलाए जाते हैं और रंगोली बनाकर घर की साज-सज्जा में चार चांद लगाए जाते हैं. ऐसे में यहां आपके लिए रंगोली (Dhanteras Rangoli) के कुछ बेहद आसान और खूबसूरत डिजाइन दिए गए हैं जो आप आसानी से बना सकते हैं. इन्हें पूजाघर में, लिविंग एरिया में, दरवाजे के पास या आंगन में बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Dhanteras 2025: धनतेरस पर इन शॉपिंग हैक्स से करें खरीदारी, घर आएगा सामान और जेब भी नहीं होगी खाली
धनतेरस रंगोली डिजाइन | Dhanteras Rangoli Designs
धनतेरस पर रंगोली का यह सिंपल और बेहद खूबसूरत डिजाइन बनाया जा सकता है. इसमें सोने के सिक्कों से भरा हुआ कलश है जो धनतेरस के लिए एकदम परफेक्ट है.
बच्चे भी बेहद आसानी से इस धनतरेस रंगोली को बना सकते हैं. इस रंगोली में सिक्कों का कलश और कमल का फूल बनाया गया है. बीच में खूबसूरती से लिखा गया शुभ धनतेरस (Shubh Dhanteras) रंगोली को कंप्लीट कर रहा है.
धनतेरस के सबसे सुंदर रंगोली डिजाइन में से एक है यह. इसमें डार्क कलर्स चुने गए हैं जो रंगोली को अलग ही लुक दे रहे हैं.
अगर बहुत बड़ी रंगोली नहीं बनानी तो कमरे के किनारे पर या दरवाजे के बाहर इस रंगोली को बनाया जा सकता है. दीयों से सजी यह रंगोली घर की शोभा बढ़ा देगी.
सिंपल सी धनतेरस की यह रंगोली पेस्टल रंगों से बनाई गई है खासकर गुलाबी रंग से बने फूल इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं.
दिवाली का दृश्य दिखाती हुई यह रंगोली बेहद खूबसूरत है और छोटे से स्पेस में भी आसानी से बनाई जा सकती है. इस यूनिक डिजाइन (Unique Rangoli Design) से आप भी अपने घर को सजा सकते हैं.
शुभ धनतेरस की इस रंगोली पर भी एकबार नजर डालिए. इसे बनाना आसान है और यह देखने में बेहद खूबसूरत भी है.
धनतेरस का यह रंगोली डिजाइन भी सिंपल है औप बेहद सुंदर भी है. इस रंगोली को बनाना आसान है और यह अपने अनुसार छोटी या बड़ी बनाई जा सकती है.
धनतेरस पर हाथी वाली यह रंगोली भी बना सकते हैं. यह क्रिएटिव रंगोली आपके फर्श पर भी बेहद सुंदर लगेगी.
संबंधित खबरें
दिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 hr agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
3 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
5 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
7 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
21 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines