हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोज पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक, चुटकियों में घटेगा वजन, चमक उठेगा चेहरा

Detox Drink Benefits: शरीर में जमा टॉक्सिन्स निकल जाएं, तो आपकी स्किन और वजन दोनों पर ही इसका असर देखने को मिलता है। हम आपको बता रहे हैं डाइटिशियन द्वारा बताई गई एक ऐसी डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में, जो कुछ ही दिनों में आपकी स्किन का ग्लो बढ़ाएगा, साथ ही वजन घटाने में भी कारगर है।

विज्ञापन

Detox Drink Benefits: बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और बिगड़े खानपान का असर सेहत के साथ-साथ त्वचा पर भी पड़ता है। इससे स्किन बेजान हो जाती है। लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। ये गंदे टॉक्सिन्स स्किन को खराब करते हैं साथ ही वजन को भी बढ़ाते हैं। हम आपको एक ऐसी सिंपल और फायदेमंद ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करेगी बल्कि आपकी स्किन का ग्लो भी बढ़ाएगी महज कुछ ही दिनों में। इस डिटॉक्स ड्रिंक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

कैसे बनेगी ये डिटॉक्स ड्रिंक?

इसके लिए आपको सबसे पहले काली किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर रखनी होंगी। अगले दिन सुबह 1 लीटर पानी ले लें। अब इनमें इन किशमिशों को डाल दें। इसके बाद 1 पूरा नींबू निचोड़ लें। आधे सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पानी में मिला लें। इसके बाद इस पानी में 1 चम्मच हल्दी पाउडर और शहद मिला लें। इस ड्रिंक को कम से कम 1 घंटे के लिए ढक कर रख दें। उसके बाद पूरे दिन इसे पिएं। इस ड्रिंक को लगातार 1 हफ्ते पीने से आप स्किन पर कई बदलाव देखेंगे।

डिटॉक्स ड्रिंक के फायदे

इस डिटॉक्स ड्रिंक में डाले गए इंग्रेडिएंट्स शरीर और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद हैं, जैसे:-

विज्ञापन

काली किशमिश

काली किशमिश खाने से पाचन सुधरता है। इसे खाने से ब्लड प्यूरिफाई होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद है।
काली किशमिश खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

ये भी पढ़ें- घर पर अबॉर्शन खतरनाक, 6 नुकसान या जाएगी जान, गर्भपात के समय इन बातों का ख्याल रखें

विज्ञापन

नींबू

नींबू विटामिन सी का मुख्य सोर्स है। इससे मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग रहता है। नींबू से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। नींबू से कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नियंत्रित होता है।

विज्ञापन

सेब
यह फल लो कैलोरी और फाइबर से भरपूर है। इसे खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी पूरी होती है। सेब में विटामिन-डी और ए होता है, जो आपकी स्किन के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा सेब फैट बर्न करने में भी सहायक माना गया है।

हल्दी

विज्ञापन

हल्दी के सेवन से स्किन इंफेक्शन का खतरा कम होता है। हल्दी खाने से वेट लॉस होता है। हल्दी इस डिटॉक्स ड्रिंक को और भी ज्यादा गुणकारी बनाने का काम करती है।

शहद

विज्ञापन

शहद वजन घटाने में फायदेमंद है। शहद में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं, जो आपके शरीर की सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola