Delhi Winter Shopping Market: सर्दियों के मौसम के आते ही कई लोग गरम और आरामदायक कंबल खरीदने की सोचने लगते हैं. अगर आप भी उनमें से हैं और बजट में सुंदर, आरामदायक और क्वालिटी वाले कंबल लेना चाहते हैं, तो दिल्ली आपके लिए सही जगह है. दिल्ली में कई मार्केट्स हैं जहां आप अपने बजट के हिसाब से स्टाइलिश और गर्म कम्बल आसानी से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं उन कुछ प्रमुख मार्केट्स के बारे में, जहां आप शॉपिंग का प्लान कर सकते हैं और अच्छी क्वालिटी वाले कंबल अपने घर ले जा सकते हैं.
दिल्ली टॉप मार्केट | Delhi Top Market
सरोजिनी नगर मार्केट
आप अगर बजट में कंबल लेना चाहते हैं तो सरोजिनी नगर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां सस्ते और ट्रेंडी कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है. यहां आप मार्केट प्राइस से काफी कम में गर्म और स्टाइलिश कम्बल खरीद सकते हैं. इसके साथ ही यहां कि खास बात यह है कि थोक और रिटेल दोनों ऑप्शन यहां आपको मिल जाएंगे.
लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर की डीएलएफ और लोकल दुकानों में आपको अच्छे और बजट में कंबल मिल जाएंगे. यहां हर बजट के लिए विकल्प हैं और आप फैब्रिक, रंग और साइज के हिसाब से चुनाव कर सकते हैं.
आनंद मार्केट
आनंद मार्केट में आपको सर्दियों के लिए खास तरह के रजाई और कम्बल मिलते हैं. यह मार्केट खासकर फैमिली शॉपिंग के लिए बेस्ट है. यहां कीमतें भी काफी बजट-फ्रेंडली होती हैं. इसलिए आप चाहें तो यहां आने का सोच सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Health Benefits Of Clay Pots: नॉन स्टिक नहीं मिट्टी के बर्तन में पकाएं खाना, स्वाद के साथ मिलेंगे सेहत को इतने फायदे
चांदनी चौक
चांदनी चौक दिल्ली का ट्रेडिशनल मार्केट है. यहां आपको सस्ते कंबल के साथ-साथ पारंपरिक डिजाइन वाले कम्बल भी मिल जाते हैं. यह मार्केट उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो क्वालिटी और कलरफुल डिजाइन दोनों चाहते हैं. इसके साथ ही आप यहां खान पान का भी मजा ले सकते हैं.
पटेल नगर मार्केट
पटेल नगर मार्केट में आपको थोक और रिटेल दोनों तरह के कम्बल मिलते हैं. खास बात यह कि यहां आपको सर्दियों के लिए मॉर्डन और ट्रेडिशनल दोनों स्टाइल के कंबल मिल जाते हैं, और कीमतें भी किफायती होती हैं.
ये भी पढ़ें- Homemade Shampoo: घर पर इन तीन चीजों से बनाएं होममेड शैम्पू, बालों को मिलेगा पोषण, होगी नेचुरल हेयर ग्रोथ
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
5 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
6 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
9 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
10 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
11 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
12 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
13 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
14 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines