हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली की सर्दियों में सांस लेना न पड़ जाए भारी! Pollution से बचने के लिए आज ही से शुरू करें ये तैयारी

Delhi Winter Air Pollution Safety Tips: दिल्ली में सर्दियों की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का खतरा भी बढ़ने लगता है. जहरीली हवा का असर आपकी और परिवार की सेहत पर न पड़े, इसके लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें.

विज्ञापन
प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें? (Image: AI/ANI)

सर्दियों का मौसम कई जगहों पर बहुत खूबसूरत होता है, लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों में ये सर्दियां लोगों को घर में रहने में मजबूर कर देती है. इसकी वजह ज्यादा ठंड नहीं बल्कि हवा में फैला जहर यानी प्रदूषण है. राजधानी दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का ऐसा कहर देखने को मिलता है कि लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ होने लगती है. स्थिति गंभीर तब हो जाती है, जब घर में छोटे बच्चे हो, फिर बुजुर्ग हो या फिर सांस लेने की समस्या हो. हालांकि जरूरी है कि प्रदूषण के खतरे से बचने के लिए पहले ही कुछ जरूरी तैयारियां कर लें, ताकि सर्दियों में आपकी सेहत बनी रहे और आपको किसी तरह की परेशानी न आए.

यह भी पढ़ें: नवंबर-दिसंबर में ना कराएं स्पोर्ट्स इवेंट्स… दिल्ली-NCR के स्कूलों को CAQM ने क्यों दी ये सलाह

दिल्ली में प्रदूषण हर साल करता परेशान

प्रदूषण की समस्या पहली बार नहीं है, बल्कि बीते कई सालों से दिल्ली और NCR के लोगों को परेशान कर रही है. इस समस्या से निपटने के लिए सरकार कई तरह के प्लान बनाती है, लेकिन पूरा प्लान का असर प्रदूषण के धुंध में गायब दिखाई देता है. स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर डॉक्टर तक लोगों को सलाह देते हैं कि, इस तरह के हालात में जितना हो सके खुद का और परिवार का बचाव करें, ताकि खराब हवा आपकी सेहत पर बुरा असर न डालें. लेकिन सवाल उठता है कि आखिर हम ऐसा क्या कर सकते हैं कि दिल्ली की जहरीली हवा हम पर बुरा असर न डाल सके?

विज्ञापन

प्रदूषण से बचने के लिए अभी से शुरू करें तैयारी

एयर प्यूरीफायर खरीदें

घर को अंदर से साफ और प्रदूषण से बचाने के लिए एक एयर प्यूरीफायर खरीद लें. अगर आप सर्दी में खरीदेंगे, तो ज्यादा डिमांड के कारण इसके दाम काफी ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप अभी खरीदकर इसे रख लें. इसके इस्तेमाल से घर के अंदर की हवा शुद्ध होगी, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होगा.

विज्ञापन

खिड़कियों को सील करने की तैयारी

सर्दी में प्रदूषण वाली हवा घर में न घुसे, इसके लिए खिड़कियों को सील करना भी एक अच्छा उपाय हो सकता है. ऐसा नहीं है कि आप अभी से इन्हें सील कर दें, लेकिन जब हवा खराब होने लगे, तो खिड़कियों को सील कर दें.

विज्ञापन

मास्क का इस्तेमाल

सर्दी में जब प्रदूषण का लेवल बढ़ने लगे, तो हमेशा मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें और बच्चों व बुजुर्गों को घर से निकलने न दें. बिना मास्क घर से निकलना सांस लेने में दिक्कत का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

डॉक्टर से दिखाएं

अगर सांस लेने में तकलीफ या फिर आंखों में जलन जैसी समस्या हो, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच कराएं और उनकी सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करें. अच्छी डाइट का पालन करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  सर्दी आते ही सिर में क्यों बढ़ जाती है रूसी? जानिए Dandruff के कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान तरीके

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola