Delhi Cheapest Market For Shopping: दिल्ली में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह तो हैं ही। इसी के साथ शॉपिंग करने के लिए मार्केट की भी कमी नहीं है। यहां हर एक सामान से जुड़ी स्पेशल मार्केट हैं, जहां आप कम से कम दाम में हर एक चीज को खरीद सकते हैं। आज हम आपको दिल्ली की पांच सबसे सस्ती मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम दाम में Branded Items खरीद सकते हैं।
गढ़ी गांव मार्केट
दक्षिणी दिल्ली में गढ़ी गांव मार्केट है, जहां आपको बहुत ही कम रुपये में डेली यूज से लेकर पार्टी वियर कुर्तियां मिल जाएंगी। यहां पर आपको 250 से लेकर 2,000 रुपये तक की अलग-अलग वैरायटी की हर साइज और प्राइस में लेडीस कुर्तियां मिल जाएंगी। इसी के साथ आपको यहां पर लड़कों और हर एक उम्र के बच्चों के कपड़े भी मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
इंद्रलोक मार्केट
बड़े से बड़े Brand के जूते खरीदने के लिए दिल्ली में मौजूद इंद्रलोक मार्केट बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर आपको हर स्टाइल और साइज के जूते कम से कम दाम में मिल जाएंगे। दरअसल, यहां पर हर एक Brand के डुप्लीकेट शूज मिलते हैं, जो दिखने में ओरिजनल Brand जैसे ही लगते हैं। अगर आपको भी ब्रांडेड शूज पहनना पसंद है, लेकिन उतने पैसे नहीं हैं कि आप उन्हें खरीद सके। तो ऐसे में इंद्रलोक मार्केट से आप सस्ते में 1,000 रुपये और उससे कम में भी डुप्लीकेट शूज खरीद सकते हैं।
खारी बावली
दिल्ली की खारी बावली मार्केट में आपको थोक रेट में हर एक तरह के मसाले मिल जाएंगे। इसके अलावा ये मार्केट ड्राई फ्रूट्स बेचने के लिए भी फेमस है। यहां आपको एक हजार रुपये और उससे कम में अलग-अलग वैरायटी के ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे, जिनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है।
फतेहपुरी मार्केट
दिल्ली में मौजूद फतेहपुरी मार्केट में आपको 200 से 1,000 रुपये में हर तरह के चश्मे मिल जाएंगे। कहा जाता है कि यहां से फैंसी चश्मे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको हर तरह के चश्मे के फ्रेम और लेंस भी कम दाम में मिल जाएंगे। इसी के साथ यहां से आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कपड़े और जूते भी खरीद सकते हैं।
करोल बाग मार्केट
पश्चिमी दिल्ली जिले में स्थित करोल बाग मार्केट में आपको हर एक कंपनी के फोन कवर मिल जाएंगे और वो भी कम दाम में। यहां आपको महंगे से महंगे फोन के कवर 100 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे। इसी के साथ आप यहां से कपड़े, जूते, किचन का सामान और फर्नीचर आदि कम दाम में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली से भूटान की करें सस्ते में सैर, खाने-पीने से लेकर ठहरने तक का खर्चा शामिल
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
3 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
4 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
5 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
6 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
6 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
8 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
10 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
13 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines