Karwa Chauth Famous Delhi Market: करवा चौथ एक ऐसा पर्व है जो हर महिला के प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं. इस मौके पर साड़ी पहनना न सिर्फ एक परंपरा है, बल्कि सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है. अगर आप दिल्ली में हैं और करवा चौथ के लिए एक खास साड़ी की तलाश में हैं तो आपके लिए कुछ शानदार बाजार हैं जहां से आप मनचाही साड़ी खरीद सकती हैं. आइए जानते हैं दिल्ली की उन 5 सबसे मशहूर बाजारों के बारे में जहां आप जाना प्लान कर सकती हैं.
करवा चौथ दिल्ली फेमस मार्केट | Karwa Chauth Delhi Famous Market
चांदनी चौक बाजार
चांदनी चौक (Chandni Chowk) दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर बाजार है. यहां आपको कई वरायटी में साड़ी और सूट मिल जाएंगे. आप यहां बनारसी, कांजीवरम, रेशमी और डिजाइनर साड़ियों की ढेरों ऑप्शन देख सकती हैं. इसके साथ ही दाम भी बजट के अनुसार होते हैं.
लाजपत नगर मार्केट
लाजपत नगर (Lajpat Nagar) एक फैशनेबल और लोकप्रिय शॉपिंग डेस्टिनेशन है. यहां राजस्थानी, बंगाली और पार्टी वियर साड़ियों की बेहतरीन रेंज मिलती है. साथ ही यहां सिलाई और फिटिंग की सुविधा भी मिलती है.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth Gifts: करवा चौथ पर दें ये 5 दिलकश तोहफे, गले लगाकर शुक्रिया कहेगी पत्नी
सरोजिनी नगर मार्केट
यदि आप स्टाइलिश और ट्रेंडी साड़ियों की तलाश में हैं लेकिन बजट में, तो सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar) सबसे अच्छा विकल्प है. यहां लोकल और एक्सपोर्ट ओवरप्लस प्रोडक्ट बहुत ही कम दामों में मिलते हैं.
करोल बाग मार्केट
करोल बाग (Karol Bhag) अपनी ब्रांडेड दुकानों और विविधता के लिए जाना जाता है. यहां आपको हर प्रकार की साड़ी ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न बहुत अच्छी क्वालिटी में मिल जाती है.
राजौरी गार्डन मार्केट
पश्चिमी दिल्ली का यह बाजार आधुनिक फैशन की झलक देता है. यहां कई बुटीक और शोरूम हैं जहां से आप करवा चौथ के लिए स्टाइलिश साड़ियां खरीद सकती हैं.
ये भी पढे़ं- Karwa Chauth 2025: इस करवाचौथ पहनें ये ट्रेंडिंग पायल डिजाइन, छनकार ऐसी कि लोग देखते ही पूचेंगे कहां से ली?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
12 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
12 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
13 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
14 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
16 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
16 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
16 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
19 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines