December Travel Destinations in India: साल की आखिरी ट्रिप को क्या आप भी खास बनाना चाहते हैं? या फिर दिसंबर में मिलने वाली सर्दियों की छुट्टियों में कहीं ट्रिप बनाने का प्लान है? ऐसे में आप देश के बाहर नहीं बल्कि भारत में ही सर्दी का मजा उठा सकते हैं। सर्दियों में हमेशा से ही दिसंबर का महीना खास रहा है। ये साल का आखिरी महीना होता है और लोगों के लिए सर्दी में भी इस महीने में घूमने के ज्यादा प्लान रहते हैं।
अगर आप भी सर्दियों में ट्रैवलिंग का मजा उठाना चाहते हैं तो अपने मजे को दुगना करने के लिए आप भारत में इन खास तीन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपके लिए बेस्ट जगह लेकर आए हैं जहां पर आप दिसंबर में अपनी छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं। चाहे क्रिसमस सेलिब्रेट करना हो या नए साल का जश्न मनाना हो, आप इन जगहों पर जाकर मजे कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप दिसंबर में घूमने के लिए कहां-कहां जा सकते हैं?
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
शिमला (Shimla)
हिमाचल प्रदेश में कई जगहें हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं या फिर घूमने गए भी होंगे। इनमें से एक पहाड़ियों की रानी कहलाई जाने वाली जगह शिमला भी है। सर्दियों में इस जगह का नजारा बड़ा ही खास होता है। हरियाली से भरी ये जगह बर्फ से ढकी हुई होती है जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो सकता है। इस शहर को सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां जाकर आप क्रिस्मस या नए साल का जश्न मना सकते हैं। इसके नजदीक में और भी कई जगहें जहां जाकर आप अपनी छुट्टी को और ज्यादा यादगार बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Anti-Ageing Herbs: 40 की उम्र के बाद भी दिखेंगे जवां! अपनाएं 5 एंटी एजिंग जड़ी बूटियां
ऋषिकेश (Rishikesh)
अपनी एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर ऋषिकेश सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में भी घूमने के लिए बेस्ट है। यहां आप धार्मिक जगह से लेकर अन्य रोमांच का मजा उठा सकते हैं। दोस्त, परिवार या सोलो ट्रिप के लिए भी ऋषिकेश एक बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां की खूबसूरती को देखकर आपका दिल बाग-बाग हो सकता है। इस दिसंबर में आप ऋषिकेश जाने का प्लान बना सकते हैं।
उदयपुर (Udaipur)
दिसंबर में अगर आप बर्फबारी का आनंद न लेकर किसी मैदानी इलाके में जाना चाहते हैं तो आप उदयपुर को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां आप राजस्थानी पकवान से लेकर शॉपिंग का मजा उठा पाएंगे। उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है जहां जाकर आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। बोटिंग करने के अलावा मॉनसून पैलेस में भी जरूर जाएं। यहां पर आपको सुबह और शाम दोनों का नजारा बड़ा ही खास लगेगा।
ये भी पढ़ें- Shimla या Manali में नहीं, हिमाचल प्रदेश में यहां छिपी है खूबसूरती; मिलेगा एडवेंचर का भी मजा!
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
8 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines