Benefits Of Daytime Nap: आजकल लोग दिन में सो जाते हैं, यानी कि एक शॉर्ट नैप लेते हैं, जो लगभग 20 से 30 मिनट का होता है। ऐसे तो कुछ लोग हैं जिनकी आदत ही होती है दिन में नैप लेने की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना दिन में नैप लेने से क्या होता है? अगर नहीं, तो परेशान न हों। आइए जानते हैं कि दिन में 20 से 30 मिनट सोने से आपको सेहत और सुंदरता से जुड़े किस तरह के लाभ हो सकते हैं, जो आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं।
शरीर और मन को ताजगी मिलती है
एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप रोजान दोपहर में 20-30 मिनट का नैप लेते हैं तो इससे आपके शरीर से थकावट दूर करती है और मानसिक ऊर्जा वापस लाती है। इसके साथ ही यह एक मिनी-रिचार्ज की तरह काम करती है, जिससे आप दिन के बाकी समय में ज्यादा एक्टिव और फोकस्ड महसूस करते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है
दिन में कुछ देर की झपकी लेने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जो की आपके अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को स्मूथ बनाता है, जो की सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक है।
स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं
नप के दौरान शरीर कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन को कम करता है। जो की आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और तनाव से जुड़ी बीमारियों का जोखिम घटाता है।
त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है
एक्सपर्ट के मुताबिक दिन में नैप लेने से शरीर की कोशिकाएं खुद को रिपेयर करती हैं, जिससे त्वचा हेल्दी दिखती है।
झपकी लेने से स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे आपको नेचुरल ग्लो मिलता है।
उम्र से कम दिखने में मदद मिलती है
जब शरीर को रोजाना आराम मिलता है, तो उम्र के लक्षण धीरे आते हैं। दोपहर की झपकी शरीर की हीलिंग प्रोसेस को एक्टिव करती है, जिससे आप लंबे समय तक यंग और फ्रेश दिख सकते हैं।