Daughters Day Wishes: बेटियां पापा की आंखों का तारा और मां की जान होती हैं. घर में बेटी (Daughter) हो तो घर की रौनक बढ़ जाती है. उसकी खिलखिलाती हंसी और चहचहाती आवाज जबतक घर में ना गूंजे तबतक घर में किसी का दिल नहीं लगता है. इन्हीं बेटियों के लिए हर साल मनाया जाता है डॉटर्स डे (Daughters Day) यानी बेटियों का दिन. ऐसे में अपनी प्यारी बिटिया रानी को आप भी यहां दिए कुछ खास मैसेजेस (Daughters Day Messages) भेज सकते हैं. इन मैसेजेस को पढ़कर बेटी के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कुराहट आ जाएगी.
डॉटर्स डे के विशेज | Happy Daughters Day Wishes
बेटी हो या बहू अपनी मुस्कान से,
घर में उजाला कर देती है,
सारे गमों को अपने दामन में समेट कर
खुशियों से वो आंगन भर देती है.
हैप्पी डॉटर्स डे!
लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियां,
सरस्वती का मान हैं बेटियां,
देवी का रूप व देवों का मान हैं बेटियां,
परिवार के कुल को जो रोशन करें वो चिराग हैं बेटियां.
हैप्पी डॉटर्स डे!
गुलों की पालकी में है बहारों की वो बेटी है
चहेती चांद की रौशन सितारों की वो बेटी है.
हैप्पी डॉटर्स डे!
ख़ुश्बू बिखेरती फूल है बेटी
इंद्रधनुष का सुंदर रूप है बेटी
सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी
हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी.
हैप्पी डॉटर्स डे!
सारे जहां की खुशियां मैं तुझ पर लुटा दूं,
जिस राह से तू गुजरे वहां फूल बिछा दूं,
होगी विदा तूं जब भी मेरे आँगन से “बेटी”,
ख्वाहिश है यही ज़मीं से लेकर पूरा आसमां सजा दूं.
हैप्पी डॉटर्स डे!
बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,
उनके साथ अनोखा होता है एहसास,
हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,
क्योंकि बेटी है जीवन का साज.
हैप्पी डॉटर्स डे!
हंसती हुई बेटियां घर में कर देती हैं रोशनी,
घर में बेटी हो तो फिर न रहती है कोई कमी
जीवन में आ जाती है खुशियों की बहार,
बेटी के आने से खिल जाता है संसार.
हैप्पी डॉटर्स डे!
सालों पहले मेरे घर आई एक नन्ही परी
चेहरे पर था जिसके गजब का नूर और आंखे एकदम बड़ी-बड़ी
जब पहली बार थामा था उसने मेरी उंगली,
खिल गई थी मानो खुशियों की कली.
हैप्पी डॉटर्स डे!
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
5 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
10 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
12 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
16 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines