Khajoor Ki Market: रमजान में रोजा रखने और खोलने की वजह से कुछ चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. रमजान में रोजा रखने और खोलने की वजह से कुछ चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है जैसे- फ्रूट्स, खजूर, मिठाई, कपड़े आदि. हालांकि, इसमें खजूर सबसे ज्यादा जरूरी और सुन्नत तरीके में शामिल है क्योंकि रोजा खजूर से खोलना अच्छा माना जाता है. बता दें, खजूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खजूर ऊर्जा, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. इसलिए इन्हें रोजा खोलने से लेकर डेली डाइट तक में शामिल किया जाता है. हालांकि, दिल्ली जैसे बड़े शहर में अच्छी क्वालिटी के खजूर ढूंढना आसान है, लेकिन अगर आप कम कीमत में प्रीमियम खजूर खरीदना चाहते हैं तो सही मार्केट की जानकारी होना जरूरी है. यहां हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको ताजे, इम्पोर्टेड और बजट-फ्रेंडली खजूर मिल जाएंगे. आप यहां पर जाकर अपने बजट के हिसाब से अच्छे क्वालिटी के खजूर खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रमजान में कम करना चाहते हैं 5 किलो वजन? एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक इफ्तार में जरूर करें शामिल
दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे?
- आप पुरानी दिल्ली की तरफ जाकर अच्छे और फ्रेश खजूर की खरीदारी कर सकते हैं. रमजान के पाक महीने में खजूर की रौनक अलग ही नजर आती है और सड़क किनारे खजूर के स्टॉल पर आसानी इम्पोर्टेड खजूर मिलते हैं. यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे, जहां पर आप अजवा खजूर भी खरीद सकते हैं.
- जामिया नगर या ओखला के पास लगी मार्केट से भी अच्छे खजूर खरीदे जा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जामिया नगर क्षेत्र में कई ऐसे ड्राई फ्रूट स्टोर्स हैं जो खास तौर पर खजूर की वैरायटी रखते हैं. यहां आपको अजवा, मेडजूल और चॉकलेट कोटेड डेट्स जैसे ऑप्शन पैकेजिंग के साथ मिल जाते हैं. आप छोटा पैकेट या बड़ा पैकेट अपने बड़े पैकेट खरीद सकते हैं.
- करोल बाग मार्केट में भी आपको अच्छी क्वालिटी के खजूर मिल जाएंगे. आप यहां पर अपनी पसंद के हिसाब से खजूरों की खरीदारी कर सकते हैं. हालांकि, आपको यहां पर खजूर थोड़े महंगे मिलेंगे. यह जो लोग साफ-सुथरे और ब्रांडेड पैक में खजूर खरीदना पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह अच्छा ऑप्शन है.
- आप जाफराबाद मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की वैरायटी बहुत ही आसानी से मिल जाएगी. आप खुले हुए खजूर भी खरीद सकते हैं. खुले हुए खजूर बहुत ही सस्ते दामों पर आपको आसानी से मिल जाते हैं. वहीं, आप पैकेट वाले खजूर खाना चाहते हैं तो वो भी यहां आसानी से मिल जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- मच्छर को दूर भगाने से लेकर कमरे को फ्रेश रखने तक, करी पत्ते के ये इस्तेमाल जानकर आप हैरान हो जाएंगे
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
3 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
3 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
4 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
5 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
7 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
7 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
8 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
10 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines