Dates Benefits: जब खजूर की बात आती है, तो हमारे दिमाग एक ही तरह के खजूर का नाम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खजूर कई तरह के होते हैं। कुछ खजूर में चीनी और कैलोरी कम होती हैं, जो वजन घटाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। इसे आप आपने कम कैलोरी वाली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसलिए, अगर कोई कुछ किलो वजन को कंट्रोल करने के लिए खजूर का आनंद ले सकता है। ये वजन ही नहीं पेट को भी साफ रखने में मदद कर सकता है और आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खजूर को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं?
बरही खजूर
बरही खजूर दो प्रकार के होते हैं, ताजा और सूखे हुए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सूखे खजूर चुन सकते है, ये चबाने में आसान और मीठे होते हैं। लेकिन आकार में छोटे होते हैं, जिससे मात्रा को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इनमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और शुगर स्पाइक्स को रोकते करता है। इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
मेडजूल खजूर
मेडजूल खजूर को अक्सर उनके बड़े आकार और कारमेल जैसे स्वाद के कारण खजूरों का राजा कहा जाता है। लेकिन ये सबसे ज्यादा कैलोरी वाले खजूर की किस्मों में से एक हैं। एक मेडजूल खजूर में 70+ कैलोरी हो सकती है, जो डेगलेट नूर में पाई जाने वाली मात्रा से लगभग दोगुनी है। हालांकि वे तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो सकता है। अगर आपके शरीर को ज्यादा कैलोरी की जरूरत हैं या फिर वजन बढ़ाना चाहते हैं तभी ये खजूर खाएं।
सुक्कारी
सुक्करी खजूर नरम और मीठे होते हैं और आपके मुंह जाते ही पिघल जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है लेकिन इनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन हो सकता है। हालांकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इनकी मिठास के कारण इन्हें जरूरत से ज्यादा खाना सही नही माना जाता है। अगर आप इसे वजन कंट्रोल करने के लिए खा रहे हैं, तो सीमित मात्रा में ही खाएं।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
घर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 hr agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
2 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
6 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
21 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines