Dates Benefits: वजन कंट्रोल के लिए खाएं ये 3 तरह के खजूर, जानें कौन-सा ज्यादा फायदेमंद

Dates Benefits: अगर आपको भी लगता है खजूर एक ही तरह का होता है, तो बता दें कि ये कई तरह के होते हैं। इसे आप आपने हर रोज की शामिल कर सकते हैं, जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।  

Dates Benefits

Dates Benefits

Dates Benefits: जब खजूर की बात आती है, तो हमारे दिमाग एक ही तरह के खजूर का नाम आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि  खजूर कई तरह के होते हैं। कुछ खजूर में चीनी और कैलोरी कम होती हैं, जो वजन घटाने के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। इसे आप आपने कम कैलोरी वाली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसलिए, अगर कोई कुछ किलो वजन को कंट्रोल करने के लिए खजूर का आनंद ले सकता है। ये वजन ही नहीं पेट को भी साफ रखने में मदद कर सकता है और आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से खजूर को आप डाइट में शामिल कर सकते हैं?

विज्ञापन

बरही खजूर

बरही खजूर दो प्रकार के होते हैं, ताजा और सूखे हुए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सूखे खजूर चुन सकते है, ये चबाने में आसान और मीठे होते हैं। लेकिन आकार में छोटे होते हैं, जिससे मात्रा को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। इनमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो डाइजेशन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और शुगर स्पाइक्स को रोकते करता है। इसे आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेडजूल खजूर

मेडजूल खजूर को अक्सर उनके बड़े आकार और कारमेल जैसे स्वाद के कारण खजूरों का राजा कहा जाता है। लेकिन ये सबसे ज्यादा कैलोरी वाले खजूर की किस्मों में से एक हैं। एक मेडजूल खजूर में 70+ कैलोरी हो सकती है, जो डेगलेट नूर में पाई जाने वाली मात्रा से लगभग दोगुनी है। हालांकि वे तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा खाने से कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो सकता है। अगर आपके शरीर को ज्यादा कैलोरी की जरूरत हैं या फिर वजन बढ़ाना चाहते हैं तभी ये खजूर खाएं।

विज्ञापन

सुक्कारी

सुक्करी खजूर नरम और मीठे होते हैं और आपके मुंह जाते ही पिघल जाता है। इसका स्वाद लाजवाब होता है लेकिन इनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिससे अनावश्यक कैलोरी का सेवन हो सकता है। हालांकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इनकी मिठास के कारण इन्हें जरूरत से ज्यादा खाना सही नही माना जाता है। अगर आप  इसे वजन कंट्रोल करने के लिए खा रहे हैं, तो सीमित मात्रा में ही खाएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ