Dandruff Treatment: अगर बाल बालों में मौजूद ड्रैंडफ की समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। कई बार ड्रैंडफ आपको शर्मिंदगी का सामना कराता है। लेकिन अब चिंता की बात नहीं है। बालों में मौजूद ड्रैंडफ को जड़ से खत्म करने में कपूर आपकी मदद कर सकता है। बस इसके लिए आपको उसके सही यूज के बारे में पता होना बेहद जरूरी है।
बालों में क्यों होते हैं ड्रैंडफ?
आपने देखा होगा कि बालों की सही देखभाल नहीं होने से उनमें कई समस्याएं पैदा होती हैं। डैंड्रफ इनमें से ही एक आम समस्या है। अगर ये समस्या आपको हो जाए तो बालों को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। उनका विकास धीमा हो जाता है। स्कैल्प में खुजली होने लगती है।
डैंड्रफ से कैसे राहत दिलाता है कपूर
कपूर बालों की सबसे बड़ी समस्या डैंड्रप से राहत दिला सकता है। क्योंकि कपूर शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से युक्त होता है, जो स्कैल्प से डेड स्किन, हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस हटाता है, जिससे ड्रैंडफ नहीं होता। खास बात ये है कि कपूर स्कैल्प की खुजली और एलर्जी से भी छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर है।
कपूर की मदद से बालों के डैंड्रफ कैसे हटाएं?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कपूर न सिर्फ ड्रैंडफ बल्कि ये बालों की कई समस्याएं दूर करने में लाभकारी है। इससे बाल मजबूत होते हैं और उनमें चमक भी आती है। नीचे जानिए बालों में कपूर कैसे लगाएं, जिससे ड्रैंडफ से छुटकारा मिल जाए।
1. तेल में मिलाकर लगाएं
- सबसे पहले जैतून या अरंडी का तेल रख लें।
- फिर तेल को बर्तन में गैस पर थोड़ा गर्म करें।
- अब उसमें कपूर की 1-2 गोली या उन्हें पीसकर डालें।
- इसके बाद कपूर को तेल में अच्छी तरह घुलने दें।
- फिर जब कपूर घुल जाए तो गैस बंद कर दें।
- इसके बाद तेल को ठंडा होने दें।
- जब गुनगुना रह जाए तो इसे स्कैल्प में लगाएं।
- फिर अच्छी तरह से मसाज करें।
- इसे रातभर के लिए बालों में छोड़ दें, फिर सुबह धो लें।
2. नींबू के रस में कपूर मिलाकर लगाएं
- सबसे पहले तेल में कपूर डालकर उसे गर्म करें।
- जब कपूर गुल जाए तो उसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं।
- स्कैल्प की मालिश जरूर करें।
- इसे भी रात भर के लिए छोड़ दें।
- अब अगली सुबह बालों को धो लें।
फायदा– नींबू-कपूर की मदद से बालों के ड्रैंडफ को हटाया जा सकता है। क्योंकि नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड से भरपूर होता है, जिससे यह डैंड्रफ हटाने में बहुत प्रभावी है।
Disclaimer: हमारा लेख केवल पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
9 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
10 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines