Dandiya Night Hairstyle: नवरात्रि (Navratri) के पावन दिन शुरू होने में अब बस 2 दिन ही बचे हैं. इन दिनों का सभी को काफी ज्यादा इंतजार रहता है. बहुत से लोग नवरात्रों में होने वाली डांडिया नाइट (Dandiya Night) के लिए जमकर शॉपिंग (Shopping) करते हैं. साथ ही बहुत से ऐसे हैं जो तय नहीं कर पाते कि इस डांडिया नाइट पर वह कौन-सी हेयरस्टाइल (Hair Style) बनाएं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं डांडिया नाइट के लिए सुंदर सी ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल बनाना, तो आइए देखते हैं ऐसे हेयरस्टाइल्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं और डांडिया नाइट में अपना जलवा बिखेर सकते हैं.
हेयरस्टाइल्स के टिप्स | Hair Style Tips
गोटा पट्टी लेस का करें इस्तेमाल
अगर आप इस बार डांडिया नाइट में कोई मल्टीकलर वाली चनिया चोली या ड्रेस पहन रही हैं, तो आप इस हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं. यह काफी सुंदर और अलग लगती है और आपके आउटफिट के साथ मैच भी कर सकती है.
कौड़ियों का करें इस्तेमाल
आप चाहें तो इस डांडिया नाइट अपनी हेयरस्टाइल को सिंपल रख सकती हैं. इसके लिए आप फ्रंट से कोई स्टाइल बनाकर पीछे रंग-बिरंगी कौड़ियों से बालों को सजा सकती हैं. यह बहुत सुंदर और ट्रेंडी लुक देता है.
ये भी पढ़ें- Navratri 2025: इस नवरात्रि पहनें ट्रेंडिंग पैटर्न वाली ऐसी चनिया चोली, देखते ही लोग पूछेंगे कहां से ली?
डोरियों का करें इस्तेमाल
डांडिया नाइट में आप चोटी बनाकर उसमें रंग-बिरंगी डोरियों का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएंगी.
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी है और आप उसे इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं, तो इस बार उसे बालों की चोटी में सजाकर स्टाइलिश हेयरडू बना सकती हैं.
सिंपल लेस का करें इस्तेमाल‘
आप सिंपल लेस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे चोटी में रैप करना बेहद आसान है और यह हर आउटफिट के साथ अच्छा लगता है.
ये भी पढ़ें- Navratri Makeup Tips: क्या आपकी भी लिपस्टिक नहीं रहती है लॉन्ग लास्टिंग, अपनाएं ये हैक टिकेगी पूरे दिन
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
2 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
5 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
6 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
7 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
9 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
12 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines