---विज्ञापन---

Dalia Recipe: जोड़ों के दर्द से आराम पाने के लिए रोज खाएं दलिया, जानें बनाने की विधि

Dalia Recipe: अगर आप भी दलिया खाना पसंद करते हैं, तो इसे बस एक चम्मच हर रोज खाने से कई सारे फायदे हो सकते हैं। साथ ही आपको जोड़ो के दर्द से भी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि...

---विज्ञापन---

Dalia Recipe: कई लोग सुबह के नाश्ते में दलिया खाना पसंद सकते हैं, तो वहीं कुछ लोग मीठे के तौर पर दलिया खाना पसंद करते हैं। इसे मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जाता है। अगर आप सर्दियों में हर रोज  दलिया खाते हैं, तो इसके कई सारे फायदे हो सकते हैं। गेहूं के टुकड़ों से बना दलिया पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, जिंक, पोटेशियम, थायमिन और कई प्रकार के मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये आपके हड्डियों को मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है। कई लोग दलिए को बनाकर स्टोर कर रख लेते हैं और इसे हर रोज खाते हैं और आप भी इसे घर पर आसान विधि से बना सकते हैं।

सामग्री

दलिया- 200 ग्राम

---विज्ञापन---

गोंद- 2 चम्मच

दूध- 2 कप

---विज्ञापन---

मिक्स ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के अनुसार

देसी घी- 5 से 6 चम्मच

---विज्ञापन---

चीनी- स्वादानुसार

ये भी पढ़े- जायफल रखेगा आपकी नींद को हेल्दी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

---विज्ञापन---

विधि

1. सबसे पहले एक पैन में घी को गर्म करें।

---विज्ञापन---

2. इसके बाद इसमें सभी ड्राई फ्रूट्स को भून लें।

3. अब इसी पैन में एक चम्मच घी को फिर से गर्म करें और उसमें गोंद को डालें और इसे चलाते हुए भून लें।

---विज्ञापन---

4. इसके बाद इले एक प्लेट में निकालकर रख लें।

5. अब इस पेन में 3 चम्मच घी को गर्म करें और दलिया डालकर इसे चलाते हुए भून लें।

---विज्ञापन---

6. इसे आप हल्का भूरा होने तक भून लें।

7. अब इसमें दो कप दूध डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।

---विज्ञापन---

8. इसे थोड़ा सॉफ्ट होने तक पकाएं और इसके बाद इसमें बाकी की चीजें मिलाएं।

9. जब दलिया गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर पकाएं।

---विज्ञापन---

10. अब आपका दलिया बनकर तैयार है।

ये भी पढ़े- बासी रोटी से बेहतर नाश्ता कोई नहीं, 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 27, 2024 04:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola